भारतीय 16 संस्कार इनमें से कितने होते हैं आपके घरों में?
1. सोलह संस्कारों का विस्तृत वर्णन 1. गर्भाधान संस्कार यह पहला संस्कार है, जो दंपत्ति के शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य श्रेष्ठ संतति का जन्म सुनिश्चित करना है। 2. पुंसवन संस्कार गर्भधारण के तीसरे महीने में किया जाने वाला यह संस्कार शिशु की रक्षा और माँ के स्वास्थ्य के लिए होता है। 3. सीमन्तोन्नयन संस्कार सीमंतोन्नयन संस्कार (यानी गोद भराई) जिसे लोगों ने सिने स्टारों को टोपी कर कर के केवल प्रदर्शन का रूप बना दिया। है। संस्कार की प्रक्रिया 1. ससुराल पक्ष द्वारा वैदिक विधि विधान से गर्भस्थ शिशु और मां की सुरक्षा हेतु पूजा और मंत्रोच्चार:। माँ को पवित्र वस्त्र पहनाए जाते हैं। वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। देवताओं से माँ और शिशु की सुरक्षा की प्रार्थना की जाती है। घर के बुजुर्ग और पुरोहित द्वारा श्रीफल सूखे मेवा से गोद भरी जाती है। 2. बाल संवारने की रस्म: पति अपनी पत्नी के बालों को संवारता है। यह दांपत्य प्रेम और सहयोग का प्रतीक है। 3. अतिथियों का स्वागत: परिवार और मित्र माँ को आशीर्वाद देते हैं पोष्टिक खाद्य वस्तुओं का उपहार दिय...