11tu 2*हिंदी 2025
हिंदी कोर UT2 प्रश्न पत्र (2025-26)
Class 11 – हिंदी कोर
सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा
अधिकतम अंक: 40
निर्धारित समय : 90 Minutes
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए :-
इस प्रश्न -पत्र तीन खण्ड – खंड- क, ख और ग हैं।
खंड- क में अपठित बोध पर आधारित प्रश्न पूछे गये हैं। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
खंड- ख में अभिव्यक्ति और माध्यम पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न पूछे गये हैं| कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गये हैं।
खंड- ग में आरोह भाग –1 एवं वितान भाग – 1 पाठ्यपुस्तकों के आधार पर प्रश्न पूछे गये हैं। कुछ प्रश्नों में आंतरिक भी विकल्प दिए गये हैं।
खंड क (अपठित बोध)
1.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (8)
लोकतंत्र के तीनो पायों-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अपना-अपना महत्त्व है, किंतु जब प्रथम दो अपने मार्ग या उद्देश्य के प्रति शिथिल होती है या संविधान के दिशा-निर्देशों की अवहेलना होती है, तो न्यायपालिका का विशेष महत्त्व हो जाता है। न्यायपालिका ही है, जो हमें आईना दिखाती है, कितु आईना तभी उपयोगी होता है जब उसमें दिखाई देने वाले चेहरे की विद्रूपता को सुधारने का प्रयास हो। सर्वोच्च न्यायालय के अनेक जनहितकारी निर्णयों को कुछ लोगो ने न्यायपालिका की अतिसक्रियता माना, पर जनता को लगा कि न्यायालय सही है। राजनीतिक चश्मे से देखने पर भ्रम की स्थिति हो सकती है।
प्रश्न यह है कि जब संविधान की सत्ता सर्वोपरि है, तो उसके अनुपालन में शिथिलता क्यों होती है? राजनीतिक दलगत स्वार्थ या निजी हित आड़े आ जाता है और यही भ्रष्टाचार को जन्म देता है। हम कसमें खाते हैं और जनकल्याण की ओर कदम उठाते हैं, आत्मकल्याण के ऐसे तत्त्वो से देश को, समाज को सदा खतरा रहेगा। अतः जब कभी कोई न्यायालय ऐसे फैसले देता है, जो समाज कल्याण के हों और राजनीतिक ठेकेदारों को उनकी औकात बताते हों, तो जनता को उसमें आशा की किरण दिखाई देती है। अन्यथा तो वह अंधकार मे जीने को विवश है ही।
(i) न्यायपालिका का विशेष महत्व कब हो जाता है? (1)
क) जब विधायिका और कार्यपालिका अपने मार्ग से भटक जाती है
ख) जब न्यायपालिका निष्क्रिय हो जाती है
ग) जब संविधान बदल जाता है
घ) जब जनता के पास न्याय नहीं होता
(ii) सर्वोच्च न्यायालय के जनहितकारी निर्णयों को किसने न्यायपालिका की अतिसक्रियता माना? (1)
क) जनता ने
ख) न्यायपालिका ने
ग) कुछ लोगों ने
घ) विधायिका ने
(iii) भ्रष्टाचार को जन्म देने वाला मुख्य कारण क्या है? (1)
क) न्यायपालिका की निष्क्रियता
ख) संविधान का अनुपालन
ग) राजनीतिक दलगत स्वार्थ या निजी हित
घ) न्यायपालिका की अतिसक्रियता(iv) सर्वोच्च न्यायालय के जनहितकारी निर्णयों को जनता ने कैसे माना? (1)
(v) जब संविधान की सत्ता सर्वोपरि है, तो उसके अनुपालन में शिथिलता क्यों होती है? (1)
(vi) न्यायालय के ऐसे फैसलों का महत्व क्या है जो समाज कल्याण के हों? (1)
(vii) न्यायपालिका का आईना दिखाने का क्या महत्व है? (2)
2.निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (8)
जाग रहे हम वीर जवान,
जियो, जियो ऐ हिंदुस्तान।
हम प्रभात की नई किरण हैं, हम दिन के आलोक नवल,
हम नवीन भारत के सैनिक, धीर, वीर, गंभीर, अचल।
हम प्रहरी ऊँचे हिमाद्रि के, सुरभि स्वर्ग की लेते हैं,
हम हैं शांति-दूत धरणी के, छाँह सभी को देते हैं।
वीरप्रसू माँ की आँखों के, हम नवीन उजियाले हैं,
गंगा, यमुना, हिंद महासागर के हम ही रखवाले हैं।
तन, मन, धन, तुम पर कुरबान
जियो, जियो ऐ हिंदुस्तान।
हम सपूत उनके, जो नर थे, अनल और मधु के मिश्रण,
जिनमें नर का तेज प्रखर था, भीतर था नारी का मन।
एक नयन संजीवन जिनका, एक नयन था हलाहल
जितना कठिन खड्ग था कर में उतना ही अंतर कोमल।
थर-थर तीनों लोक काँपते थे जिनकी ललकारों पर,
स्वर्ग नाचता था रण में जिनकी पवित्र तलवारों पर।
हम उन वीरों की संतान, जियो, जियो ऐ हिंदुस्तान।
(i) ‘हम नवीन भारत के सैनिक’ पंक्ति में कवि ने किस प्रकार के सैनिकों का वर्णन किया है? (1)
क) केवल युद्ध करने वाले
ख) नए और आधुनिक विचारों वाले
ग) पुराने समय के सैनिक
घ) विदेशी सैनिक
(ii) ‘हम प्रहरी ऊँचे हिमाद्रि के’ पंक्ति में ‘हिमाद्रि’ का क्या तात्पर्य है? (1)
क) पर्वतों की रक्षा करने वाले
ख) समुद्र के रक्षक
ग) नदी के रक्षक
घ) मैदानों के रक्षक
(iii) ‘जिनमें नर का तेज प्रखर था, भीतर था नारी का मन’ का क्या अर्थ है? (1)
क) व्यक्ति के भीतर साहस और कोमलता दोनों का होना
ख) केवल महिलाओं की कोमलता का वर्णन
ग) केवल पुरुषों की शक्ति का वर्णन
घ) व्यक्ति की मूर्खता का वर्णन
(iv) ‘थर-थर तीनों लोक काँपते थे जिनकी ललकारों पर’ का क्या अर्थ है? (1)
(v) कविता में ‘हम नवीन उजियाले हैं’ पंक्ति से कवि का क्या तात्पर्य है? (2)
(vi) ‘हम उन वीरों की संतान’ पंक्ति में कवि किस पर गर्व कर रहे हैं? (2)
खंड- ख (अभिव्यक्ति और माध्यम पाठ्यपुस्तक के आधार पर )
3.दिए गए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर आधारित लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।(5)
(क) .प्राकृतिक सुंदरता का वातावरण विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
अथवा
अपना अनुशासन स्वयं विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
अथवा
कामकाजी महिला और परिवार विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
(ख)भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत कब और कहाँ से हुई?(2)
अथवा
जन संचार किसे कहते हैं और इसके प्रमुख माध्यम कौन- कौन से हैं?
उत्तर –
4.सड़क पर अत्यधिक वाहनों के कारण जाम लग जाता है, जिससे आप समय पर विद्यालय नहीं पहुँच पाते हैं। सड़क जाम की स्थिति का वर्णन करते हुए अपने शहर के प्रमुख यातायात अधिकारी के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।अथवा आपका नाम देव/देविका है। आपके शहर में चोरी और झपटमारी की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बढ़ते हुए अपराधों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए किसी हिंदी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।(5)
खंड "ग"
5.निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई एक का उत्तर दीजिये: (2 अंक)
भाव स्पष्ट करें -
क.अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम-बेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गई, आणंद-फल होयी।
ख.अक्क महादेवी के अनुसार सभी विकारों की शांति क्यों आवश्यक है?
6.
1.दबा हुआ आदमी एक कवि है, यह बात कैसे पता चली और इस जानकारी का फाइल की यात्रा पर क्या असर पड़ा?(2)
2..मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को ‘परिताप का घर’ क्यों
कहा है?(2)
3..पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?(3)
4.धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वंद्वी क्यों नहीं समझता था? लगता लोहा पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।(3)
Comments
Post a Comment