Posts

Showing posts from June, 2025

सबसे ख़तरनाक बंदर

Image
सबसे ख़तरनाक बंदर   जो बुद्धिमान हैं समझदार हैं साहसी हैं वहीं प्रतिक्रिया करेंगे और जिनमें यह तुक्ष मानसिकता का बंदर बैठा है वह इग्नोर करके आगे बढ़ जाएगा। होंगे गांधी जी के लिए ये तीनों बंदर आदर्श!जो चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के साथ होते होते जापान के रास्ते से गांधी के साथ भारत में आ गये। दार्शनिक का नाम तो देखें,जिससे कन्फ्यूजन की फीलिंग आती है। वास्तव में ये बुरा मत देखो बुरा मत सुनो बुरा मत कहो के प्रतीक नहीं बल्कि आज के समाज में ये प्रतीक हैं- बुरा देख कर सुनकर आंखे और दिमाग बंद कर लो ,विचार मत करो ,प्रतिकार मत करो।जो हो रहा है वह होने दो मौन रहो ,समस्या के समाधान के समय पर मौन होकर पीठ दिखाकर भाग जाओ।पता है मित्रों !इन तीनों में सबसे ख़तरनाक बंदर कौन सा है? जो मुंह पर हाथ रखे हैं।इसके मुंह में पहले से ही दाख चना और मेवा ठुंसी हुईं हैं ,जिन्हें वह छुपाने की कोशिश में अत्यधिक विनम्रशीलता का स्वांग कर रहा है।ये बंदर बहुत बड़ा खतरा होता है किसी भी व्यक्ति देश और समाज के लिए। क्यों कि अत्यधिक विनम्रता दो संकेत करती है -लोलुपता युक्त चाटुकारिता या फिर कायरता। दोनों ही स्थिति ...

जन संचार माध्यम और विधाएं

Image
जनसंचार के प्रमुख माध्यम-और विधाएं - अवलोकन एक दृष्टि में - जीवन में उपयोग - जन संचार के प्रमुख सोपान - संदेश: संचार का मुख्य तत्व, जो प्रेषक द्वारा प्राप्तकर्ता को भेजा जाता है। प्रेषक: वह व्यक्ति या समूह जो संदेश भेजता है। प्राप्तकर्ता: वह व्यक्ति या समूह जो संदेश प्राप्त करता है। माध्यम: वह साधन जिसके द्वारा संदेश प्रेषित किया जाता है। सन्दर्भ: वह परिस्थिति जिसमें संचार होता है। प्रतिक्रिया: प्राप्तकर्ता द्वारा प्रेषक को दी गई प्रतिक्रिया। शोर: संचार प्रक्रिया में बाधा डालने वाली कोई भी चीज।   संचार माध्यमों के प्रकार: मुद्रित माध्यम:   समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, आदि। श्रव्य माध्यम:   रेडियो, टेप रिकॉर्डर, आदि। दृश्य-श्रव्य माध्यम:   टेलीविजन, फिल्म, इंटरनेट, आदि। अन्य माध्यम:   फ़ोन, मोबाइल फोन, ईमेल, आदि। आइए विस्तार से समझें -   जन संचार के प्रमुख माध्यम- प्रिंट, मुद्रित,श्रव्य ,दृश्य  1. प्रिंट ( मुद्रित ) माध्यम प्रिंट यानी मुद्रित माध्यम जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना है। असल में आधुनिक युग की शुरुआत ही मुद्रण यानी छपाई के आ...

अवकाश के सुखद व्यवस्थित दिन

अवकाश दैनिंदिनी 2023 * 30मई व्याख्यान विषय लेखन   *1 जून -आगरा, व्यवस्थित करण एवं घर गमन हेतु पैकिंग। *2जून-मुराधाम गृह गमन। *3जून- मथुरा गृह स्वच्छता साज सज्जा एवं आयोजन की व्यवस्था। *4जून -समय 7:15 रामचरितमानस अखंड पाठ कलश एवं दीप स्थापना। 5*जून- समय 11:,15 पर अखंड पाठ सम्पूर्ण एवं प्रसाद वितरण। *6जून- अतिथि सत्कार विश्राम एवं आध्यात्मिक विचार विमर्श कुटुम्ब प्रबोध वार्ता गोष्ठी। *7जून - कुटुम्ब बृज भ्रमण। *8 जून-  आथित्य, एवं विदा।शाम को 10कमजोर छात्रों से वार्ता  *9 जून- खैर अलीगढ़ जन्म दिवस परिवार बाल सभा आयोजन एवं खेल आयोजन। *11-12-13जून-गोकुला जाट उपन्यास अध्ययन। *14जून आगरा आगमन। 8 मेधावी छात्रो से वार्ता। *15*जून बीएड परीक्षा अभ्यर्थी के साथ ,एवं आगरा किला भ्रमण। *16-जून-अलीगढ प्रवास। *17जून- दार्शनिक गुरु मां प्रोफेसर गंगा मिश्रा के साथ -भाग्य कर्म समाज-निर्माण नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों पर मीमांसा गोष्ठी । *18-जून दिल्ली प्रवास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परीक्षा। *19-जून इगलास प्रवास। *20जून- आगरा वापसी *21जून-गृह व्यवस्था स्वच्छता *22- आचार्य दैनिंदिनी ...

चार्ली चैप्लिन यानी हम सब

Image
पाठ का प्रतिपादय एवं सारांश प्रतिपादय-हास्य फिल्मों के महान अभिनेता व निर्देशक चार्ली चैप्लिन पर लिखे इस पाठ में उनकी कुछ विशेषताओं को लेखक ने बताया है। चार्ली की सबसे बड़ी विशेषता करुणा और हास्य के तत्वों का सामंजस्य है। भारत जैसे देश में सिद्धांत व रचना-दोनों स्तरों पर हास्य और करुणा के मेल की कोई परंपरा नहीं है, इसके बावजूद चार्ली चैप्लिन की लोकप्रियता यह बताती है कि कला स्वतंत्र होती है, बँधती नहीं। दुनिया में एक-से-एक हास्य कलाकार हुए, पर वे चैप्लिन की तरह हर देश, हर उम्र और हर स्तर के दर्शकों की पसंद नहीं बन पाए। इसका कारण शायद यह है कि चार्ली ही वह शख्सियत हो सकता है जिसमें सबको अपनी छवि दिखती है, वे किसी भी संस्कृति को विदेशी नहीं लगते। सारांश-महान अभिनेता और निर्देशक चार्ली चैप्लिन की जन्मशती मनाई गई। इस वर्ष उनकी फ़िल्म ‘मेकिंग ए लिविंग’ के भी 75 वर्ष पूरे होते हैं। इतने लंबे समय से चार्ली दुनिया को मुग्ध कर रहा है। आज इसका प्रसार विकासशील देशों में भी हो रहा है। चार्ली की अनेक फ़िल्में या इस्तेमाल न की गई रीलें भी मिली हैं जो अभी तक दर्शकों तक नहीं पहुँचीं। इस तरह से चार्ली ...