हिंदी कक्षा परीक्षण काव्य खंड
1. पठित काव्यांशों को पढ़कर सटीक उत्तर लिखिए । सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। काव्यांश के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के हैं। तीनों काव्यांश के प्रश्न हल करें।
(क)बार-बार गर्जन
वर्षण है मूसलधार,
हृदय थाम लेता संसार,
सुन-सुन घोर वज्र-हुंकार।
अशनि-पात से शायित उन्नत शत-शत वीर,
क्षत-विक्षत हत अचल-शरीर,
गगन-स्पर्शी स्पर्धा-धीर।
हँसते हैं छोटे पौधे लघुभार—
शस्य अपार,
हिल-हिल,
खिल-खिल
हाथ हिलाते,
तुझे बुलाते,
विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते।
(15अंक)
1.कवि और कविता का परिचय देते हुए कविता के मूल भाव पर प्रकाश डालिए।
2.उक्त पद्यांश के आधार पर कवि हृदय की विशेषता बताएं।
3.सिद्ध कीजिए कि बादल क्रांति के प्रतीक हैं।
4.कविता में छोटे पौधे किसके प्रतीक हैं और क्यों?
5.गगन स्पर्शी स्पर्धा किसे कहा गया है?इसका निहितार्थ लिखिए।
( ख).मैं साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ!
मैं स्नेह-सुरा का पान किया करता हूँ,
मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ,
जग पूछ रहा उनको, जो जग की गाते,
मैं अपने मन का गान किया करता हूँ!
1.कवि और कविता का परिचय देते हुए कवि की व्यथा का कारण बताईए।
2..कवि ने स्नेह सुरा किसे कहा है ?वह जग का ध्यान क्यों नहीं करना चाहता?
3.जग किसको पूछता है?
4.कवि के अल्लडपन और बेपरवाही पर टिप्पणी लिखिए।
(ग)खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि,
बनिक को बनिज , न चाकर को चाकरी।
जीविका बिहीन लोग सीद्यमान सोच बस,
कहैं एक एकन सौं “कहाँ जाइ, का करी?”
बेदहूँ पुरान कही, लोकहूँ बिलोकिअत,
साँकरे सबैं पै, राम ! रावरें कृपा करी।
दारिद-दसानन दबाई दुनी, दीनबंधु !
दुरित-दहन देखि तुलसी हहा करी।।
1. कवि और कविता का परिचय देते हुए कविता का प्रतिपाद्य विषय बताएं,
एवं कविता में निहित अलंकार, भाषा, रस, छंद, का भी परिचय दें।
2. कविता में कवि ने लोगों की जीविका के विषय में तत्कालीन परिस्थितियों का किस प्रकार वर्णन किया है?
3. काव्यांश में रावण कौन है और उसे रावण का अंत कैसे संभव है?
4. ऐसा क्या हुआ है की कविता में कवि एवं संसार हाय हाय कर रहा है?
4.सभी प्रश्न दो अंक -
1.निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार ,छंद, भाषा, का परिचय दें-
जथा पंख बिनु खग अति दीना।
मनि बिनु फनि करिबर कर हीना।
2.निम्नलिखित पंक्ति में रस और भाव और वेदना स्पष्ट करें-
जैहउँ अवध कवन मुहुँ लाई। नारि हेतु प्रिय भाई गँवाई।
3. लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम का विलाप प्रसंग युद्ध का है, परंतु राम को माता सुमित्रा की क्यों हो आती है? वह स्मृति होने पर बेचैन क्यों होते?
4. राम की अनुभूतियां और स्मृतियों पर प्रकाश डालिए।
5. राम के विलाप का वानर सेवा का क्या प्रभाव पड़ा?
6. प्रभु प्रलाप सुनि कान बिकल भए बानर निकर।
आइ गयउ हनुमान जिमि करुना महँ बीर रस।।
उपरोक्त पंक्तियों का छंद और रस बताएं और स्पष्ट करें कि हनुमान के आगमन की तुलना सूर्य से क्यों की गयी है।
7.फ़िराक़ गोरखपुरी पर रूबाइयों में विद्यमान
का वात्सल्य रस पर आधारित एक अनुच्छेद लिखें
5अंक
Comments
Post a Comment