Posts

ग्रीष्मावकाश कालीन ग्रह कार्य कक्षा नवम 2022 विषय हिंदी

कक्षा नवमी  विषय हिंदी ग्रीष्मकालीन ग्रह कार्य रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक कार्य 27/5 /2023 से 30/6/ 2023तक ++चार्ट पर बैलों के चित्र बनाकर हीरा और मोती के बीच के  संवाद आकर्षक शैली में  लिखें- अथवा एनिमेशन वीडियो बनाकर    विषयाचार्य को पोस्ट करें 2/6/23 से10/6/23तक 1.कबीर जीवन परिचय रोचक वीडियो अथवा कबीर की साखियां शब्द का सस्वर पाठ की वीडियो बनाकर भेजें। 2.सच्चे समाज सुधारक थे कभी ना हिंदू थे न मुसलमान  वे केवल इंसान।  इस विषय पर एक प्रभावशाली भाषण तैयार करें , अथवा निबंध लिखें। 12/6/23-14/6/23 1.अपनी किसी यात्रा के खट्टे मीठे अनुभव शेयर करते हुए अपना एक यात्रा वृतांत लिखिए. अपने परिवार के के किसी बुजुर्ग का साक्षात्कार लें। यह साक्षात्कार वीडियो में भी हो सकता है और लिखित रूप में भी। वीडियो बनाने से पहले लिखित स्क्रिप्ट तैयार करके ही परफेक्ट वीडियो बनाएं। 216//6/23-23/6/23 पांच पोस्ट गार्ड लाये और निम्नलिखित विषयों पर लिखकर प्रेषित करें - सभी की फोटो कॉपी विषयाचार्य को जमा करें। 1.अपने क्षेत्र की स्वच्छता के संदर्भ में नगर पालिका को शिकायती पत्र ...

ग्रीष्म अवकाश कालीन गृह कार्य विषय हिंदी कक्षा 8 सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा

प्रिय विद्यार्थियों !   ग्रीष्मकालीन गृह कार्य आपको एक नवीन पुस्तिका पर करना है। लेख की स्वच्छता और सुंदरता अनिवार्य है ।कार्य पूरा करने के बाद उस उत्तर पुस्तिका को संरक्षित करके रखें ।विद्यालय खुलने पर वह पुस्तिका आपसे जमा कराई जाएगी। जिसके अंक भी होंगे। गृह कार्य पूर्ण करने के लिए आप  अपनी किताबों से अपने माता-पिता से तथा सरला  ब्लॉग  से मदद ले सकते हैं आवश्यकता पड़ने पर विषय आचार्य से बात कर सकते है निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सुलेख में लिखें १ ध्वनि और दीवानों की हस्ती कविता का अर्थ शब्दार्थ लिखकर याद करें कविता  कंथस्थ  करे। 2. बस की यात्रा लाख की चूड़ियां चिट्ठियों की अनूठी दुनिया पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखें। 3भारत की खोज प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम पाठ पढ़ कर पाठ के अंदर से 10,10 लघु उत्तरीय प्रश्नों का निर्माण करें 4.निम्नलिखित विषयों पर निबंध लिखें *मेरा प्रिय विद्यालय या आदर्श विद्यार्थी के गुण *विज्ञान वरदान या अभिशाप आधुनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निबंध लिखें। *परहित सरिस धर्म नहिं भाई अथवा परोपकार पर निबंध ल...

7thग्रीष्मकालीन गृह कार्य विषय हिंदी क्लास सप्तम सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा

ग्रीष्म कालीन गृह कार्य -2023            कक्षा सप्तम -                                 विषय- हिंदी निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। 1.पाठ्यक्रम की दो कविताएं लिखकर याद करें उनके शब्दार्थ याद करें।औरकविता गाकर उनकी दो मिनट की वीडियो बनाकर ग्रुप पर पोस्ट करें। 2.दादी मां हिमालय की बेटियां मिठाईवाला पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखें। 3.निम्नलिखित विषयों पर पत्र लिखें कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए सावधानी बचाव और स्वच्छता की जानकारी देते हुए अपने प्रिय मित्र को पत्र लिखें। 4..अपनी. नानी ,दादी या मौसी को या बुआ ,को पत्र लिखें और खेद व्यक्त करें कि इस बार  आप गर्मियों की छुट्टियों में उनके पास घूमने नहीं आ पाएंगे, क्यों कि आप नैनीताल में घूमने जा रहे हैं।    5.अपने आस पड़ोस के पार्कों की देखभाल के लिए वन विभाग अधिकारी को पत्र लिखें। 6.निम्नलिखित विषयों पर निबंध लिखें- *विज्ञान वरदान  है या अभिशाप है । वर्तमान यूक्रेन युद्ध स्थितियों को ध्यान में र...

ग्रीष्मकालीन अवकाश का गृह कार्य विषय हिंदी कक्षा दशम सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा।

सत्र 2023 प्रिय छात्रों! पाठ्यक्रम को संज्ञान में लेते हुए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें ।लिखकर एक कॉपी में संरक्षित करके रखें विद्यालय खुलने पर यह कॉपी जमा कराई जाएगी। लेख की स्पष्टता होना अनिवार्य है। 1. निम्नलिखित विषयों पर पत्र लिखें *मोहल्ले की नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो रही इसकी शिकायत करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखें। *पेड़ पौधों के अनियंत्रित कटाव को रोकने के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखें। *विद्यालय में विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनवाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक जी को पत्र लिखें। **बिजली संकट से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए अमर उजाला के संपादक को पत्र लिखें। **कोरोना संकट की बीमारी को ध्यान में रखते हुए  स्वच्छता और सफाई के सुझाव तथा सावधानी के लिए सचेत करते हुएअपने मित्र को पत्र लिखें। 2.निम्नलिखित विषयों पर निबंध लिखें *परोपकार सबसे बड़ा उपकार *पुरुषार्थ और भाग्य *मन के हारे हार है मन के जीते जीत। *समय का महत्व * विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व *पुस्तकालय की उपयोगिता *कोरोना बना प्रकृति के लिए वरदान (प्रदूषण...

दो बैलों की कथा मुंशी प्रेमचंद एनसीईआरटी नाइंथ हिंदी प्रश्न उत्तर अभ्यास एवं सारांश

Image
पाठ सारांश कहानीीी की वीडियो की लिंक को कॉपीी करके देखें https://youtu.be/l_f21C0OWvY प्रश्न उत्तर अभ्यास प्रश्न1  काजी हॉर्स में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी? उत्तर कभी हाउस में कैद पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती थी क्योंकि काजी हाउस की दीवारें कच्ची थी। वहां के मालिक को लगता था कि शायद कच्ची दीवारें तोड़कर कोई पशु का भाग गया हो। दूसरी तरफ उन पशुओं को उतना ही चारा डाला जाता था जिससे वह जिंदा रह सके। सांसे ले सकें। इस वजह से कोई पशु मर तो नहीं गया है या कोई पशु भाग तो नहीं गया है यह देखने के लिए प्रतिदिन काजी होंस में कैद पशुओं की हाजिरी ली जाती । प्रश्न2. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उम्र आया? उत्तर छोटी बच्ची को लगता था कि उसका दुख और बैलों का दुख एक जैसा है ।क्योंकि छोटी बच्ची की सौतेली मां उस पर अत्याचार करती थी। उसे लगता था कि बैलों पर भी अत्याचार हो रहा है। इसी आत्मीयता के भाव के कारण उसको बैलों  पर दया आ जाती थी और वह बैलों को छुपकर एक-एक रोटी खिला ती थी। प्रश्न 3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति विषयक मूल्य उभर क...

"अलंकार" कक्षा 7,8 9, हेतु

Image
अलंकार का अर्थ अलंकार शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है  अलम और कार। अलम का अर्थ है सुंदर ,सुसज्जित ,सुशोभित , तथा कार का अर्थ है करना। अर्थात सुंदर बनाना या सुंदर करना। साहित्य में जब विभिन्न प्रयोगों के द्वारा साहित्य को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाता है या स्वाभाविक रूप से जहां साहित्य सुंदर बन जाता हैै, वह स्थिति अलंकार कहलाती है। परिभाषा काव्य को सुंदर बनाने के साधन अलंकार कहलाते हैं ।अर्थात जिस प्रकार एक स्त्री की सुंदरता आभूषण बढ़ाते हैं, उसी प्रकार अलंकार काव्य की सुंदरता बढ़ाते हैं। काव्य में चार चांद लगा देते हैं। अतः अलंकार काव्य रूपी कामिनी के आभूषण है। अलंकारों के प्रकार अलंकार दो प्रकार के होते हैं- शब्दालंकार और अर्थालंकार जब काव्य में शब्दों के आधार पर चमत्कार उत्पन्न हो ,शब्दों के आधार पर कविता प्रभावशाली बने तो, वहां शब्दालंकार होता है ,तथा जब कविता में अर्थ के आधार पर कविता में विशेष चमत्कार उत्पन्न हो, तो वहां अर्थालंकार होता है। सीबीएसई के नवम कक्षा के पाठ्यक्रम में समाहित अलंकार। (सीबीएसई में कक्षा सप्तम और अष्टम में जो अलंकार दिए गए हैं वह भी इसी...

कृतिका1. 10 क्लास कोर्स a समस्त पाठ माता का आंचल पाठ सारांश और प्रश्न उत्तर, सहायक पुस्तक

पाठ का सारांश (माता का आंचल) माता का आंचल पाठ में सन 1930 के दशक की ग्रामीण संस्कृति का चित्रण किया गया है। बालक तारकेश्वर नाथ के बचपन की बहुत ही मनोहारी लीलाओं का चित्रण किया है। तारकेश्वर के पिता उसे भोलानाथ कहकर पुकारते थे। भोलानाथ रात को अपने पिता के साथ ही सोता था ।सुबह उठकर भोलानाथ को उठाते उसे नहला धुला कर अपने हाथ से पूजा-पाठ पर बिठा लेते। उसके ललाट पर चंदन लगाते ।भोलानाथ अपने पिता को बाबू जी, मां को मैया कहकर पुकारते थे ।उनकी सिर की लंबी लंबी जटा थी।बाबू जी के साथ  रामायण का पाठ करते समय भोलानाथ आईने में अपना भोलानाथ अपना मुंह निहारते। भोला नाथ के पिता पूजा पाठ कर चुके होते तो उसके बाद राम-राम लिखते अपनी एक रामनामा वहीं पर हजार बार राम नाम लिखते। उसे पाठ करने की पोथी के साथ बांध देते 108 बार कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर राम नाम लिखकर आटे की गोलियों में लपेट देंते  और उन गोलियों को लेकर गंगा जी की ओर चल पड़ते पिताजी के साथ भोला नाथ भी जाता। गंगा से लौटते समय पिता जी भोलानाथ को पेड़ों की डाल पर झूला झूलते।  बाबूजी कभी-कभी उसे कुश्ती लड़ना भी सिखाते ।वह शिथ...