Posts

राम लक्ष्मण परशुराम संवाद

Image
प्रथम पद्यांश  चौपाई - नाथ संभुधनु भजनिहारा।  होइहि केउ एक दास तुम्हारा।। आयेसु काह कहिय किन मोही।  सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।। सेवक हो जो करें सेवकाई । अरि  करनी परि करिय लराई।।  सुनहुं राम जेहि सिवधनु तोरा।  सहस्रबाहु सम हो रिपु मोरा।।  सो बिलगाइ बिहाइ समाजा। नत  मारे जेहंइ  सब राजा।। सुनि मुनि वचन लखन मुसकाने ।  बोले परसु धरहि अवमाने।। बहु धनुही तोरी लरिकाई।  कबहु न अब रिस कीन्हि गोसाईं।। तेहि धनु पर ममता केहि  हेतू। सुन रिसाय कह  भृगुकुल केतु।।  दो ० - रे नृप बालक  काल बस,  बोलत तोहि न संभार । धनुही सम त्ररिपुरारि  धनु,   विदित सकल संसार। सरल भावार्थ- परशुराम के पूछे जाने पर राम ने विनम्रतापूर्वक कहा- हे नाथ-धनुष को तोड़ने वाला आपका ही कोई दास होगा ।उस दास के लिए क्या आदेश है। राम की यह विनम्रता पूर्ण वाणी सुनकर परशुराम बोले -सेवक वह होता है ,जो सेवा करता है। दुश्मन की करनी करने वाले से तो युद्ध की अपेक्षा है। जिसने भी यह धनुष तोड़ा है मेरे लिए वह सहस्त्रबाहु के समान शत्रु है। मैं उस...

मंगल भवन अमंगल हारी

Image
लेखन एवं संयोजन निर्देशन सरला भारद्वाज  नाटक मंगल भवन अमंगल हारी  प्रथम दृश्य   - (मंच पर माधव का प्रवेश ) माधव- भैया ओ भैया अविरल--हां माधव बोलो!  माधव -आज क्लास में सर ने एक चैप्टर पढाया और बताया की अंग्रेजों ने भारत को जातियों मे बांट कर आपस में लड़ाया। क्या यह बात सच है भैया? अविरल -हां बेटा बिल्कुल सच है,  भारत में यह जातियां पहले नहीं  थी,  केवल कर्म था। जातियां तो बस दो ही थीं।वह थीं सभ्यता के आधार पर,! माधव- कौन कौन सी जातियां? अविरल -बस दो ही जातियां  थीं यह थी  मानव  जाति और दानव जाति ।  माधव -मतलब?  अविरल -जो सनातन सभ्यता के मार्ग पर चलते थे, वे थे मानव!  और जो सभ्यता संस्कृति को कुचलकर दूसरों को सताने में लगे रहते थे ,वह थे दानव! माधव-फिर वह दानव कहां गये? सब खत्म हो गये? अविरल - नहीं माधव यह दानव हर युग में पाए जाते हैं। इनका अंत करने  के लिए कभी राम को आना पड़ता है तो कभी कृष्ण को और कभी किसी अन्य महापुरुष को। महापुरुष से याद आया, मैंने सुना  है तुम्हारे विद्यालय के छात्र जनक पुरी के लिए कुछ तै...

संपादकीय

मानव देह में जो स्थान मेरुदंड का है परिवार में वहीं स्थान नारी का है। नारी को यदि  घर परिवार, समाज और संसार रूपी गाड़ी की धुरी  कहा जाय तो अतिशयोक्ति न होगी। वही है जो अपने परिवार की पाठशाला  में चाहे तो राम ,कृष्ण, राणा शिवाजी से अनमोल रत्न और सीता सावित्री दुर्गा सरस्वती जैसी मणियों   को समाज की माला में पिरो दें और देश का निर्माण कर देंऔर यदि परवरिश में चूक हो जाए तो दुर्योधन और दुशासन जैसे दुश्चरित्र कुपुत्र पैदा कर महाभारत कथा और संसार के विनाश का कारण बन जाए। इसी विचार और इसी चिंता के चलते विद्या भारती की परिकल्पना*सप्त शक्ति संगम* कार्यक्रमों का देश भर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयो में आयोजन हुआ । जिसमें सुषुप्तावस्था में विद्यमान नारियों की सात शक्तियों को पुनः जाग्रत करने सराहनीय प्रयास किया गया। हर्ष का विषय यह रहा कि अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में इसकी भव्य आयोजन चार श्रंखला रहीं जिसमें दो हजार विद्यार्थियों की माताओं की सहभागिता रही। आदरणीय दीदी रेखा चूड़ा समा विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान के शप्त शक्ति संगम की प्रभारी उत...

सृष्टि सर्जना शक्ति "नारी तू नारायणी"

Image
संसार की रचना दो तत्वों से हुई है एक है प्रकृति और दूसरा है पुरुष। अर्थात शिव और शक्ति। शक्ति के बिना शिव अधूरे। विचार किया जाय तो सृष्टि की सर्जना शक्ति में स्त्री तत्व का बाहुल्य है प्रधानता है। यथा - पंचमहाभूत में स्त्री तत्व का बाहुल्य है। इस शरीर का निर्माण जिन पांच तत्वों के संतुलित संयोजन से हुआ है वे हैं -पृथ्वी,जल ,आकाश,अग्नि,वायु। जिनमें तीन स्त्री दो पुरुष हैं।इसी प्रकार  पांच ज्ञानेन्द्रियों ,कर्मेंद्रियों में नाक ,आंख, त्वचा, जीभ, बुध्दि, वाणी, आदि भी स्त्री तत्व  प्रधान  हैं  मानव अंग  जीवन क्रिया , व्यवहार  विशेष में भी स्त्रीलिंग शब्द प्रधान है यथा- मूंछ, शिखा, वेणी, चोटी ठुडडी,भौंह,नाक,आंख,पलक,जीभ,बांह,टांग, अंगुलियां मुट्ठी,बुध्दि,वाणी, श्वास, धड़कन,  इज्जत, प्रतिष्ठा, बात,  चाल, जय ,पराजय, इच्छा  , आत्मा, सफलता ,विफलता,शक्ति ,सामर्थ्य, स्त्री  लिंग शब्द ही  हैं। संसार की संरचना, सृष्टि नारी से आरंभ नारी पर अंत। भारतीय संस्कृति और जीवन शैली स्त्री को ही सर्वोपरि रखकर चलती हैं तभी तो कहा जाता है-...

हिंदी विषय 10वीं कक्षा cbse में अधिक अंक दिलाने वाले चयनित विंदु (सिलैक्टेड टापिक )

Image
💯💯💯💯💯💯💯💯☎️💯☎️💯💯 1-पत्र औपचारिक अनौपचारिक- अंक-5 2.ईमेल-अंक-5 3- आवेदन सहित स्ववृत्त लेखन-अंक-5  4-रचना के आधार पर वाक्य -अंक- 4 5-वाच्य -अंक- 4 6-विज्ञापन-अंक -5 7-अनुच्छेद लेखन-अंक-5 8-पदपरिचय -अंक-4 📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝 पत्र  प्रारुप  अभ्यास -  1.आप हनुमान नगर निवासी राघव है अपनी गली में उखड़ी पड़ी गंगाजल पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए आगरा जलकल विभाग को शिकायती पत्र लिखें📝📝📝📝📝📝📝🗒️📝📝🗒️🗒️📝📝📝📝📝📝 सेवा में  जल कल विभाग  ईमेल  📩📩📩📩📩📩📩📩📩 आप एक पुस्तक विक्रेता हैं अपनी पुस्तकों का टैंडर पास कराने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रबंधन को एक ईमेल कीजिए (लिखिए) 📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩 स्ववृत्त लेखन -    अभ्यास - प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में फिजिक्स शिक्षक के पद हेतु एक आवेदन पत्र सहित स्ववृत्त तैयार कीजिए। 📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️ रचना के आधार पर वाक्य - रचना (ब...

पहेली कविता, उत्तर खोजें

Image
 बहुत कुछ कह कर भी मौन हूं ,  पहचाना मुझे  , मैं कौन हूं  ? मेरे  किस पर्यायवाची से   राम को भी जाना जाता है?  मुझसे जन्मी है लक्ष्मी ,  किन नामों से जाना जाता है?  मेरे नाम से लक्ष्मी का नाम तो बताओ?  किस देश का गौरवान्वित प्रतीक  हूं मैं,  जरा यह भी तो बतलाओ ? देश के गौरवान्वित प्रतीकों में क्यों है मेरा स्थान?  मेरे किस गुण से दिया गया है  ये मान?  जानो बूझो  समझो और और बतलाओ!  भारत के सपूत हो तुम,  आचरण से दिखलाओ!  जल में  "ज "जोड़कर मेरे नाम के पर्याय बनाओ।  शब्दो की तिकड़म  से ज्ञानी बन जाओ। राजीव और इंदीवर का शाब्दिक अर्थ भी बतलाओ, सभी उत्तर खोजकर, पहेली विजेता बन जाओ। सरला भारद्वाज 22/12/2022 10:30am नोट -सभी प्रश्नो के उत्तर तलाशें, क्यों कि हर पंक्ति में पहेली है 

ये आवश्यक जानकारी खुद तक न रखें दूसरों को भी अवेयर करें

 *आवश्यक मेसेज* सभी यह information पढ़े और शेयर करें। *शरीर में ब्लड प्रेशर.* *120 / 80 -- Normal *  *130 / 85 -- Normal (Control)* *140 / 90 -- High थोड़ा बढ़ा हुआ*  *150 / 95 -- Very High बहुत ज्यादा* *Oxygen Leval)* *ऑक्सिजन लेव्हल* ऑक्सिजन ऑक्सिमीटर से चेक करने पर.. *94 - Normal * *95, 96, 97 se 100 oxygen level बहुत अच्छा.* *90 ते 93 ऑक्सिजन लेव्हल जरा कम* *80 ते 89 ऑक्सिजन लेव्हल बहुत कम* डॉक्टर की सलाह पर एडमिट होना चाहिए. *PULSE*  *72 Per Minute (Standard) बहुत अच्छा.* *60 --- 80 P.M. (Normal) मध्यम* *90 ते 120 Pulse बढ़ा हुआ*  *TEMPERATURE* डिजिटल थरमामीटर से चेक करने पर . *92 ते 98.6 F (Fever) तक बुखार नही (Normal)* *99.0 F थोडा बुखार* *100 .F से 102 F ज्यादा बुखार* HRCT या chest CT SCAN करने पर. 1. HRCT score: 0 - 8 (Mild Infection).  2.HRCT score: 9 - 18 (Moderate Infection).  3. HRCT score: 19 - 25 गंभीर (Severe Infection) .  👇 उपचार : 1. Mild infections में नार्मल मेडिसिन से ठीक हो सकते है. 2. सेवियर इंफेक्शन के लिए ऑक्सिजन और वेंटि...