हिंदी विषय 10वीं कक्षा cbse में अधिक अंक दिलाने वाले चयनित विंदु (सिलैक्टेड टापिक )
💯💯💯💯💯💯💯💯☎️💯☎️💯💯
1-पत्र औपचारिक अनौपचारिक- अंक-52.ईमेल-अंक-5
3- आवेदन सहित स्ववृत्त लेखन-अंक-5
4-रचना के आधार पर वाक्य -अंक- 4
5-वाच्य -अंक- 4
6-विज्ञापन-अंक -5
7-अनुच्छेद लेखन-अंक-5
8-पदपरिचय -अंक-4
📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝📝
पत्र
प्रारुप
अभ्यास -
1.आप हनुमान नगर निवासी राघव है अपनी गली में उखड़ी पड़ी गंगाजल पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए आगरा जलकल विभाग को शिकायती पत्र लिखें📝📝📝📝📝📝📝🗒️📝📝🗒️🗒️📝📝📝📝📝📝
ईमेल
📩📩📩📩📩📩📩📩📩
आप एक पुस्तक विक्रेता हैं अपनी पुस्तकों का टैंडर पास कराने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रबंधन को एक ईमेल कीजिए (लिखिए)
📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩
स्ववृत्त लेखन -
अभ्यास -
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में फिजिक्स शिक्षक के पद हेतु एक आवेदन पत्र सहित स्ववृत्त तैयार कीजिए।
📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩📩☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️
रचना के आधार पर वाक्य -
रचना (बनावट) के आधार पर हिंदी व्याकरण में वाक्य के तीन मुख्य भेद होते हैं:
1-सरल वाक्य।
2-संयुक्त वाक्य।
3. और मिश्र (मिश्रित) वाक्य।
ये वाक्य की संरचना और उनमें प्रयुक्त उपवाक्यों पर आधारित होते हैं, न कि अर्थ पर।
1. सरल वाक्य (Simple Sentence):
जिस वाक्य में केवल एक ही उद्देश्य (Subject) और एक ही विधेय (Predicate) होता है, अर्थात एक ही मुख्य क्रिया होती है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।
उदाहरण: बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। बिजली चमकती है।
2. संयुक्त वाक्य (Compound Sentence):
जब दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य किसी समुच्चयबोधक अव्यय (योजक) जैसे- और, या, परंतु, किंतु, इसलिए आदि से जुड़े हों, तो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
उदाहरण: उसने खाना खाया और सो गया। वह सुबह गया, लेकिन शाम को लौटा।
3. मिश्र या मिश्रित वाक्य (Complex Sentence):
जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य (Main Clause) हो और अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित (Dependent) हों, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। ये वाक्य 'कि', 'जो', 'क्योंकि', 'जितना', 'जब-तब', 'जहाँ-वहाँ', 'जैसा-वैसा' आदि से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: शिक्षक ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी। जो लड़का कमरे में बैठा है, वह मेरा भाई है।
☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️☎️
💫💫 अभ्यास कार्य 💯
निम्नलिखित वाक्यों का भेद पहचानें और सरल वाक्य में परिवर्तित करें -
1.माँ बाज़ार गई और सब्जियाँ लेकर आयी।
2.आप खाना खाएँ और आराम करें।
3.आप चाय पिएँगे या कॉफ़ी?
4.राम बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
5.विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है।
6.सोमवार को हड़ताल है, अतः बाज़ार बंद रहेगा।
😇निम्नलिखित वाक्यों को सरल और संयुक्त में परवर्तित कीजिए 💯
जैसे ही शाम हुई, बिजली चली गई।
जब नई कक्षा में दाखिला होगा तब हम पढ़ेंगे।
जब राम आया तो श्याम चला गया।
उस लड़के को बुलाओ जिसने काले जूते पहने है।
जब आँधी आई तो धूल उड़ने लगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
🌞🖍️ये भी जानें
संज्ञा उपवाक्य – जो उपवाक्य वाक्य में संज्ञा का काम करते हैं, वे संज्ञा उपवाक्य कहलाते हैं। संज्ञा उपवाक्य से पहले प्रायः कि का प्रयोग होता है।
उदाहरण –
मैं चाहता हूँ कि तुम डॉक्टर बनो।
राम को विश्वास है कि श्याम होली पर ज़रूर जाएगा।
ऐसा लगता है कि महँगाई कम नहीं होगी।
गांधी जी कहते थे कि हिंसा नहीं करनी चाहिए।
पवन ने कहा कि वह दिल्ली जाएगा।
(ख) विशेषण उपवाक्य-जो उपवाक्य मुख्य उपवाक्य में संज्ञा, सर्वनाम पदबंध की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
उदाहरण –
जिसने कार्य नहीं किया, वह खड़ा हो जाए।
जो आदमी पढ़ाता है, वह अध्यापक होता है।
उन अंकल को बुलाओ, जिनके हाथ में बैग है।
वह साइकिल कहाँ है, जिससे आप कल आए थे।
जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं, वह तो चला गया।
वह आम कौन-सा है, जो दशहरी है।
(ग) क्रिया-विशेषण उपवाक्य-जिन उपवाक्यों द्वारा मुख्य उपवाक्यों में क्रिया की विशेषता बताई जाती है, उन्हें क्रिया विशेषण उपवाक्य कहते हैं। क्रिया-विशेषण उपवाक्य किसी काल, स्थान, रीति, परिमाण, कार्य-करण आदि का द्योतन करते हैं।
इन उपवाक्यों में जहाँ, जैसा, जब, ज्यों-त्यों आदि समुच्चयबोधक अव्यय प्रयुक्त होते हैं –
उदाहरण-
जब राम आया तो बारिश हो रही थी। (कालवाची)
यदि वह पढ़ लेता तो अवश्य अच्छा इंसान बनता। (कार्य-करण)
जहाँ-जहाँ प्रधानमंत्री गए, वहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। (स्थानवाची)
जहाँ तुम रहते हो, वहीं मैं रहता था। (रीतिवाची)
जैसा अध्यापक ने बताया, बच्चों ने वैसा काम किया। (रीतिवाची)
जैसा करोगे वैसा भरोगे। (रीतिवाची)
जितना तुम जानते हो, उतना काम करो।
(कालवाची)
🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️
वाच्य*-
निर्देश अनुसार वाच्य परिवर्तन करें -
1.अब मुझसे न खाया जाएगा (कृर्त)
2.यह कार्य मैंने ही किया है(कर्म)
३तुलसी दास द्वारा राम चरित रची गयी(भाव)
4 .राम ने राक्षसों का संसार किया ( कर्तृ)
5.इस ग्रंथ द्वारा लोक कल्याण किया जाएगा (कर्तृ)
🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖍️🖼️🖼️🎨🎨🎨🎨🎨🖌️🖌️🖌️🎨🎨🎨🖼️
विज्ञापन
1.पारस पेंसिल पर एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
2.श्वेता सफेदी -डिटरजैंट पाउडर पर एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
💯💯💯💯💯💯💯💯💯💯💯💯💯
Comments
Post a Comment