विषय हिंदी ,कक्षा- 6-होलीडे होमवर्क

सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा 
ग्रीष्म कालीन गृह कार्य कक्षा छ:
- May 15-30, 2026
                             विषय -हिन्दी
                       

    नोट-सम्पूर्ण कार्य फेयर कापी पर ही करना है           

1.हिंदी वर्णमाला का चार्ट बनायें और सुन्दर रंगों से सजायें।चार्ट के नीचे वर्ग भी लिखें।

2. पाठ एक कविता वह मातृभूमि लिखें , भारत माता का सुंदर चित्र निर्माण भी करें, कविता गाकर दो मिनट की वीडियो बनायेंगे और 30 मई को अपनी कक्षा के ग्रुप पर पोस्ट करें।

3. रहीम या कबीरदास के कोई भी पांच नीति के दोहे याद करें और उससे सम्बंधित आडियो या वीडियो बनाकर पोस्ट करें।

4. छत पर या पार्क में हमें पानी की व्यवस्था करें दाना पानी आती हुई चिड़िया के फोटो ले और उन पर हिंदी में कहानी (स्टोरी) लिखें।पार्क में दो पौधे लगाएं अवकाश में देखभाल करें उसके फ़ोटो भी ले अपने साथ और काफी पर चिपकाएं तथा उस छोटा सा पर सुन्दर लेख लिखे

5. पुस्तक या अखबार से कोई दो शिक्षाप्रद कहानी लिखें। 

6.दो पोस्ट कार्ड लेकर आए और विद्यालय प्रधानाचार्य जी को शुभकामना पत्र लिखते हुए विद्यालय एड्रेस पर पोस्ट करें आप स्वयं यह कार्य अपने माता पिता की मदद से करें।

7.हिन्दी सरस्वती वंदना लिखकर याद करें।

8. नल से टपकती हुई बूंद का चित्र बनाकर चार पंक्तियों की कोई संदेह देने वाली कविता का निर्माण करें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

विज्ञापन लेखन