पाठ्य योजना 2/9/26
विषय अध्यापिका -सरला भारद्वाज
हिंदी पाठ्य योजना
कक्षा- 6 विषय हिंदी व्याकरण
उप-विषय -विशेषण
समय -45+45 मिनट दो कालांश
शिक्षण विधि - गतिविधि ,क्रियाकलाप, कविता गायन,उदाहरण प्रदर्शन ,प्रयोग, व्याख्यान।
************************************"****कक्षा में जादुई झोले के साथ प्रवेश, झोले में टमाटर, नींबू, मुलायम रुमाल, कुछ पत्थर फूल , चित्र,त्रिभुज सुन्दर चांद,ठंडा पानी, गर्म चाय।
टमाटर खाने का अभिनय
प्रश्न के साथ क्रिया कलाप-
आओ आपके लिए हमने एक सुंदर सी कविता बनाई है
कुछ याद आया?
चलो गाते हैं - अहा टमाटर ------ गतिविधि
प्रस्तावना
प्रश्न -1. गीत में कौन सी वस्तु मजेदार है?
2. टमाटर का रंग कैसा है?
3.खाने में टमाटर का स्वाद कैसा होता है?
4.ऊपर से टोकरी में कितने टमाटर दिख रहे हैं?
अच्छा जी आपने कहा -टमाटर मजेदार ।
लाल लाल टमाटर ।
स्वाद में आपने कहा खट्टा या मीठा।
पांच टमाटर।
आपको पता है ये गहरी स्याही वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
सभी शब्द विशेषण हैं।आइए आज हम इसका अध्ययन करते हैं। समझते हैं और लिखते हैं।
(अधीति)
विशेषण के भेद या प्रकार
आओ आपके लिए हमने एक सुंदर सी कविता बनाई है
उसे पढ़कर विशेषण शब्द और उसके प्रकार की पहचान करते हैं ।
विशेषण विशेष्य
रंग-बिरंगी फुलवारी
काली गाय
चतुर मां
10लीटर दूध
100ग्राम रबड़ी
उदास मन
सूखा खेत
बंजर भूमि
लौह पुरुष (सरदार वल्लभ भाई पटेल)
(बोध)
अब जल्दी जल्दी से विशेषण शब्दों को कापी पर लिखें उसके सामने उसका प्रकार भी लिखें।
1
2.
3
4
5
6
7
8
( अभ्यास)
प्रश्न 1. सही विशेषण शब्द चुनकर खाली स्थान भरिए:
(सुंदर, चार, दो किलो, ठंडा बंजर लौह पुरुष , शीत लहर, त्रिभुज,)
* बगीचे में ______ फूल खिले हैं।
* मुझे ______ आम दे दो।
*मेज़ पर ______ पुस्तकें रखी हैं।
*गर्मी में ______ पानी पीना चाहिए।
तीन भुजाओं वाला खेत ----------कहलाता है
*जनवरी माह में ---------चलने के कारण अवकाश हो जाता है।
*-------भूमि में कोई फसल पैदा नहीं होती।
*सरदार वल्लभ भाई पटेल -------------विशेषण से भी जाने जाते हैं।
गृहकार्य
प्रयोग एवं प्रसार -
मां की रसोई, पहनावा ,उनके कुछ गुण और अपने आस पास की दुनिया को ध्यान से देखें समझे और विशेषण शब्दों से युक्त एक छोटा सा लेख लिखिए।
प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों में से अपने मित्रों के साथ मिलकर सहयोग से विशेषण और विशेष्य छाँटकर लिखिए:
नीता ने सफेद फ्रॉक पहनी है।
चतुर खरगोश ने शेर को हरा दिया।
प्रश्न 3. बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ):
'थोड़ा दूध' में 'थोड़ा' कौन-सा विशेषण है?
(क) गुणवाचक
(ख) संख्यावाचक
(ग) परिमाणवाचक
(घ) सार्वनामिक
यह भी जाने
विशेषण से भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण भी होता है -
उदाहरण-
मीठा (विशेषण) → मिठास (भाववाचक संज्ञा)
चतुर (विशेषण) → चतुराई (भाववाचक संज्ञा)
वीर (विशेषण) → वीरता (भाववाचक संज्ञा)
सुंदर (विशेषण) → सुंदरी / सौंदर्य (भाववाचक संज्ञा)
अच्छा (विशेषण) → अच्छा या अच्छाई (भाववाचक संज्ञा)
काला (विशेषण) → कालिमा /कालिख भाव वाचक संज्ञा
लंबा(विशेषण) → लंबाई (भाववाचक संज्ञा)
गर्म (विशेषण) → गर्मी/गर्माहट (भाववाचक संज्ञा)
निपुण (विशेषण) → निपुणता (भाववाचक संज्ञा)
गरीब (विशेषण) → गरीबी (भाववाचक संज्ञा)
Comments
Post a Comment