Posts

गायकों में उम्दा लता मंगेशकर का जोड़ नहीं

Image
 एनसीईआरटी कक्षा 11th हिंदी  1th: पाठ 1 - भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ - लता म अभ्यास प्रश्नोत्तर  1. लेखक ने पाठ में गानपन का उल्लेख किया है| पाठ के सन्दर्भ में स्पष्ट करते हुए बताएँ कि आपके विचार में इसे प्राप्त करने के लिए किस प्रकार के अभ्यास की आवश्यकता है? उत्तर लेखक ने पाठ में गानपन का उल्लेख किया है| यहाँ गानपन का अर्थ गाने का वह अंदाज है जो एक आदमी को भी भावविभोर कर दे| जिस प्रकार मनुष्यता हो तो वह मनुष्य है, उसी प्रकार संगीत की विशेषता उसका गानपन होता है| लता मंगेशकर के गानों में भी गानपन मौजूद रहता है| इसे प्राप्त करने के लिए गायन में निर्मलता होना तथा गाने का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है| 2. लेखक ने लता की गायकी की किन विशेषताओं को उजागर किया है? आपको लता की गायकी में कौन-सी विशेषताएँ नज़र आती हैं? उदाहरण सहित बताइए| उत्तर लेखक ने लता की गायकी की निम्नांकित विशेषताओं को उजागर किया है: गानपन- गानपन का अर्थ है गाने का वह अंदाज है जो एक आदमी को भी भावविभोर कर दे| लता मंगेशकर के गानों को सुनकर श्रोता मुग्ध हो जाते हैं| स्वरों की निर्मलता- लता के गाने की एक और विशेषता ...

विदाई सम्भाषण

Image
  NCERT  Class 11th: पाठ 4 - विदाई-संभाषण आरोह भाग-1 हिंदी (Vidai Sambhashan) अभ्यास पाठ के साथ 1. शिवशंभु की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहते हैं? उत्तर शिवशंभु की दो गायों के माध्यम से लेखक यह समझाना चाहते हैं कि जिस देश के पशुओं के बिछड़ते समय ऐसी मनोदशा होती है, वहाँ मनुष्यों की कैसी दशा हो सकती, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है| कहानी में दो गायें होती हैं जिनमें से एक बलवान और दूसरी कमजोर थी| वह कभी-कभी अपने सींगों की टक्कर से दूसरी कमजोर गाय को गिरा देती थी| एक दिन बलवान गाय पुरोहित को दे दी गई| उसके जाने के बाद कमजोर गाय दिन भर भूखी रही| उसी प्रकार लॉर्ड कर्जन ने अपने शासन-काल में भले ही भारतवासियों का शोषण किया हो लेकिन उनके जाने का दुःख सबको है| 2. आठ करोड़ प्रजा के गिड़गिड़ाकर विच्छेद न करने की प्रार्थना पर आपने जरा भी ध्यान नहीं दिया- यहाँ किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया है? उत्तर लॉर्ड कर्जन ने बंगाल-विभाजन का निर्णय लेकर भारत की एकता को खंडित करने की योजना बनाई| भारतवासियों ने लॉर्ड कर्जन की इस जिद के आगे बहुत विनती की, ताकि यह विभाजन न हो| लेकि...

धोखा ही धोखा

Image
 हा अपनों को धोखा परायों को धोखा, हां खुद को धोखा ही मैं दे रहा था। समझता था तो भी मैं मानता नहीं था। ये पापों की नैया को मैं के रहा था। हां भगवान बन कर मैं ठगता था सबको, मैं दिन में था  कुछ, रात मैं कुछ और था, मैं औरों को उपदेश देकर ठग रहा था हां भगवान खुद बन मजे ले रहा था। खुल गयी पोल आखिर,मिटा ढोंग सारा, पड़ा जेल में खूब अब मैं रो रहा हूं। ये चालाकियां सब धरी रह गयी हैं, सना सारा जीवन ही छल से रहा था, हां नरक द्वार मेरे लिए हंस रहा है। वे यम दूत जाने मेरा क्या करेंगे? भुगतने पड़ेंगे कुकर्मों के फल सब। कुकर्मों का साथी चुना चे रहा था। रचनाकार प्रेमचंद शर्मा जिरौलिया

देख हालत आज की मन रो रहा

Image
  मेरे घर में है आज ये क्या हो रहा?  देख हालत आजकी मन रो रहा। खिंच रही आपस में सब की चोटियां,  छिंन रही आपस में सब की रोटियां, मुकदमों की आज रेलम पेल है , हाय ये क्या जेल भी तो फेल है। भ्रष्ट सिस्टम दारु पीकर सो रहा। देख हालत आज की मन रो रहा।(1) रिश्ते नाते खत्म बस धोखा दगा , अब ना कोई है किसी का भी सगा।  खा गई पूरब को पश्चिम की हवा, सूझती है अब नहीं कोई भी दवा। आज तो धीरज भी धीरज खो रहा। देख हालत आज की मन रो रहा।(2) मेरा घर भारत बना है इंडिया, इसलिए शायद हुआ बरबंडिया। हम हुए अंग्रेज अब हिंदू नहीं, हिंदुता का एक भी विंदू नहीं। लूट अंकुर हर कोई है बो रहा। देख हालत आज की मन रो रहा। रचनाकार  प्रेमचंद शर्मा, जिरौलिया

पाथेर पांचाली अपू के ढाई वर्ष

Image
 NCERT class 11पाठ अपू के ढाई वर्ष  प्रश्न 1 – पथेर पांचाली फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला? उत्तर – ‘पथेर पांचाली’ फ़िल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक चला। इसके बहुत से कारण थे। जैसे लेखक को पैसे का अभाव था। पैसे इकट्ठे होने पर ही वह शूटिंग करता था। वह विज्ञापन कंपनी में काम करता था। इसलिए काम से फुर्सत होने पर ही लेखक तथा अन्य कलाकार फिल्म का काम करते थे। तकनीक के पिछड़ेपन के कारण पात्र, स्थान, दृश्य आदि की समस्याएँ आ जाती थीं। पैसों के अभाव के कारण शूटिंग को बार-बार रोकना पड़ता था। शूटिंग में होने वाली देरी के कारण कई स्थान और पात्र भी या तो बदल जाते थे या उनका देहांत हो जाता था जिस कारण लेखक को उनसे मिलते-झूलते पात्र व् स्थान ढूँढना कठिन हो जाता था। प्रश्न 2 – अब अगर हम उस जगह बाकी आधे सीन की शूटिंग करते, तो पहले आधे सीन के साथ उसका मेल कैसे बैठता? उसमें से ‘कंटिन्युइटी’ नदारद हो जाती-इस कथन के पीछे क्या भाव है? उत्तर – किसी भी चीज़ में निरंतरता होनी चाहिए ताकि वह स्वाभाविक लगे। ‘उसमें से ‘कंटिन्युइटी’ नदारद हो जाती’ – इस कथन के पीछे भाव यह है कि कोई भी फिल्म हमें...

CBSE 11*डायरी लेखन

Image
CBSE Class 11 Hindi डायरी लिखने की कला डायरी : डायरी सिर्फ ऐसे ही निजी सत्यों को शब्द देने का ज़रिया हो, जिनकी जिंदगी और रूप में अभिव्यक्ति वर्जित है। वह एक तरह का व्यक्तिगत दस्तावेज़ भी है, जिसमें अपने जीवन के खास क्षणों, किसी समय विशेष में मन के अंदर कौंध जानेवाले विचारों, यादगार मुलाकातों और बहस-मुबाहिसों को हम दर्ज कर लेते हैं। अपनी कई तरह की स्मृतियों को हम कैमरे की मदद से भी रिकॉर्ड करते हैं, पर खुद अपना पाठ तैयार करना और जो कुछ घटित हुआ, सबकी कहानी कहना एक ऐसा तरीका है, जो हमें आनेवाले दिनों में उन लम्हों को दुबारा जीने का मौका देता है। आज की तेज़ रफ़्तार जिंदगी में यह तरीका सचमुच नायाब है। जिंदगी की तेज़ रफ़्तार में इस बात की आशंका हमेशा बनी रहती है कि सतही और फ़ौरी किस्म की चिंताओं के अनवरत मामलों के बीच गहरे आशय वाली घटनाओं और वैचारिक उत्तेजनाओं को हम भूल जाएँ। डायरी हमें भूलने से बचाती है। यात्राओं के दौरान डायरी लिखना तो बहुत ही उपयोगी साबित होता है। एक लंबे सफ़र का वृत्तांत अगर आप सफ़र से लौट कर लिखना चाहें, तो शायद पूरे अनुभव का दो-तिहाई हिस्सा ही बच-बचा कर शब्दों में उतर...

क्रिया शोध प्रयोग परिणाम

Image
 स्टार बैज-A, B, C ,D ग्रेड  क्रिया कलाप  प्रथम चरण  1.धाराप्रवाह वाचन प्रतियोगिता के माध्यम से  कमजोर छात्रों की पहचान। 2-शब्द धरपकड़ खेल द्वारा छात्रों को पढ़ने हेतु प्रेरित करना।खेल में आउट हुए छात्रों  को चिन्हित कर अलग से कार्य  करना।कक्षा में उत्तम धाराप्रवाह वाचकों का नाम स्टार बौय(सितारे छात्र सूची में जोड़ना) चारों चरणों में अब्बल रहे छात्रों का हिंदी भाषा स्टार बाय  बैज लगाकर से सम्मानित करने की घोषणा प्रेरणा और तैयारी। 2 द्वितीय चरण  अक्षर पहचान क्रिया ध्वनि अंतर बोध   सुधार हेतु धारा प्रवाह  वर्णमाला  लेखन प्रतियोगिता । 2.श्रुति लेख  क.सरल से कठिन की ओर मात्रा प्रयोग  ख.त्रुटि सुधार, रेखांकित त्रुटि पूर्ण शब्द को ठीक करके पांच बार लिखना। 3 तृतीय चरण - धारा प्रवाह श्रुति लेख  1*बालकों के बीच पहले ही घोषणा करना की सभी छात्रों का 3Hचैक करने की क्रिया है ये।यानी एक वाक्य एक बार में ही सुनकर शुद्ध लेखन का चरण। अत्यधिक एकाग्रता वाले छात्र चयनित करना। शाबाशियां। 2* जिनकी गति और एकाग्रता कम थी उनके लिए प...