Posts

हिंदी विभाग

Image
             विवरण-     हिंदी विभाग सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा । 1.आचार्य नाम- श्री राकेश चौरसिया  पद - पी जी टी  दायित्व - विभागाध्यक्ष हिंदी  शैक्षिक योग्यता- एम ए- हिंदी , संस्कृत,बीएड   अध्यापन अनुभव -32वर्ष विद्या मंदिर में -वर्ष - 1989-वर्तमान वर्तमान बोर्ड कक्षा और परिणाम -   कक्षा-       10,12,                  कुल छात्र -32,59,   उत्तीर्ण -   सभी                      अनुत्तीर्ण - नहीं    प्रतिशत -      कुल संख्या  91-100---- 09 81-90-----20 71-80------21 61-70----19 51-60------15 41-50-----07 31----0 2. आचार्य नाम- श्रीमती सरला देवी पद -टी जी टी- दायित्व - वंदना, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख। शैक्षिक योग्यता-एम ए बीएड, हिंदी, प्रभाकर, भास्कर गायन संगीत।  अध्यापन अनुभव -20वर्ष  विद्या मंदिर में -वर्ष - 16वर्ष-- वर्तमान बोर्ड...

हिंदी भाषा सरलता से सिखाएं

Image
विद्यार्थियों को खेल खेल में शुद्ध रूप से भाषा लिखना पढ़ना सीखने हेतु विविध क्रियाकलाप। मित्रों मेरे द्वारा अनेकों प्रयोग में से कुछ प्रयोग जिससे छात्रों के सीखने की गतिविधियों में आश्चर्यजनक परिणाम दिखाई देते हैं। 1.बच्चों से माडल आदि निर्माण कराके कक्षा में उन्हीं से पढ़वाना,सीखे हुए को और मजबूत करना।  2.खेल खेल में स्किल डेवलपमेंट    दीवानों की हस्ती -कविता स्मरण  व्याकरण प्रयोग - नैतिक बोध नीति वचन - भारत माता करें पुकार -नारी आह्वान - नये नये विषयों पर सोचना समझना और फिर अभिनय के द्वारा सामाजिक चेतना का विकास। समय का सदुपयोग सस्वर पाठ - म्यूजिक मैडिटेशन नींद हेतु और थकावट दूर करने के लिए - गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर विशेष - राष्ट्र और धर्म से बड़ा कुछ नहीं     नैतिक चेतना -दुराचार का जिम्मेदार कौन? अभिनय खूब लड़ी मर्दानी, झांसी वाली रानी। चेतना जागरण -समीक्षा फिल्म  व्यंग्य -टमाटर के बदले तेवर कठपुतली से रोचक पाठ कक्षा में शब्द पकड़ किक्रेट गेम -धारा प्रवाह वाचन आईविजन बढ़ाने हेतु। विविध नवाचार  प्रदूषण पर कवित गीत सुनाकर दृश्य दिखाकर ...

तोलकर बोले

 सरला भारद्वाज 19/6/2024  5:10 PM                     *शब्दों का मनो विज्ञान* शब्द ब्रह्म है, शब्द शक्ति है। शब्दों का एक अपना एक गणित है। शब्दों का अपना एक विज्ञान है। जहां दो और दो चार होते हैं ,तो नौ दो ग्यारह भी हो जाते हैं । जहां थोड़ी सी लापरवाही पर जीवन का सारा भौतिक और रसायन गड़बड़ा जाता है ।शब्द मनोविज्ञान का वह दर्पण है जिसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं आचरण का प्रतिबिंब दिखाई देता है। अतः जब भी बोले सोच समझ कर बोले ।मन के तराजू में तोलकर बोले। स्वयं को अत्यधिक योग्य सभ्य आधुनिक, आकर्षक दिखाने के चक्कर में कुछ गरिमामय व्यवसाय पर आसीन ,उम्रदराज लोग शब्दों का ऐसा मूर्खतापूर्ण प्रयोग करते देखे गए हैं कि उनकी विकृतियों और अवगुणों से पर्दा हट जाता है। उदाहरण के लिए आज के समय में स्वयं को आधुनिक मानने वाले कुछ लोगों को मैंने कहते सुना है- "*मेरे ऊपर तो न जाने कितने लड़के / लड़कियां मरते थे* *फिदा होती थे *मैंने तो न जाने कितनों को फंसाया है मूर्ख बनाया है।वे इन वाक्यों का प्रयोग इतने स्वाभिमान से करते हैं, जैसे -पद्मवि...

वट सावित्री व्रत पूजा एवं कथा

Image
वट सावित्री व्रत 2024 पूजा मुहूर्त? पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा वट सावित्री व्रत सामग्री की सूची बांस का पंखा- कलावा या सफेद सूत (हल्दी में रंगा हुआ)मौसमी फल जैसे आम, लीची,तरबूज ,फूल (लाल या पीला) और फूलों की माला ,वट वृक्ष ,भीगा हुआ काला चना अक्षत धूप बत्ती पान सुपारी गंगाजल,पवित्र जल कच्चे दूध युक्त।केला का पत्ता , नए वस्त्र (लाल, पीला)मिट्टी का घड़ा,दीप बाती देसी घी तांबे के लोटे में गंगाजल मिला जल,सिंदूर,रोली,हल्दी,मिठाई इस  दिन महिलाएं सुबह  सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं. स्नान के पश्चात श्रृंगार की सामग्रियां इकट्ठा करके वट वृक्ष की पूजा के लिए जाती हैं. वहां पहुंचकर बरगद के पेड़ के चारों तरफ कलावा और कच्चा सूत लपेटती हैं. फिर जल अर्पित करके हल्दी, कुमकुम लगाकर विधि विधान से पूजा करती हैं. कथा  विवाहित महिलाओं के बीच अत्यधिक प्रचलित ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन आने वाले सावित्री व्रत की कथा निम्न प्रकार से है:भद्र देश के एक राजा थे, जिनका नाम अश्वपति थ...

बाल महाभारत पाठ21-28

Image
   प्रश्न / उत्तर  पाठ 21-प्रतिज्ञा पूर्ति प्रश्न-1 शंख की ध्वनि को सुनकर द्रोण ने क्या शंका व्यक्त की? उत्तर- द्रोण ने कहा-“मालूम होता है, यह तो अर्जुन ही आया है।" प्रश्न-2 दुर्योधन ने पितामह भीष्म को संधि के संबंध में क्या कहा? उत्तर- दुर्योधन ने कहा-"पूज्य पितामह! मैं संधि नहीं चाहता हूँ। राज्य तो दूर रहा, मैं तो एक गाँव तक पांडवों को देने के लिए तैयार नहीं हूँ ।" प्रश्न-3 किसने किससे कहा? “कर्ण! मूर्खता की बातें न करो। हम सबको एक साथ मिलकर अर्जुन का मुकाबला करना होगा।” कृपाचार्य ने कर्ण से कहा । प्रश्न-4 कौरव-सेना को आपस में ही वाद-विवाद तथा झगड़ा करते देख भीष्म ने क्या कहा? उत्तर – कौरव-सेना को आपस में ही वाद-विवाद तथा झगड़ा करते देख भीष्म बोले "यह आपस में बैर-विरोध या झगड़े का समय नहीं है। अभी तो सबको एक साथ मिलकर शत्रु का मुकाबला करना है।" प्रश्न-5 रण भूमि में अर्जुन ने आचार्य द्रोण और पितामह भीष्म की कैसे वंदना की? उत्तर – अर्जुन ने गांडीव पर चढ़ाकर दो-दो बाण आचार्य द्रोण और पितामह भीष्म की ओर इस तरह से छोड़े जो उनके चरणों में जाकर गिरे। इस प्रकार अ...

बाल राम कथा -सोने का हिरन से राज्याभिषेक

Image
  पाठ -सोने का हिरन_ प्रश्न / उत्तर प्रश्न-1 सोने का हिरण कौन बना था? उत्तर- सोने का हिरण मारीच बना था । प्रश्न-2 राम को कुटिया से निकलते देख कर मायावी हिरण ने क्या किया? उत्तर- राम को कुटिया से निकलते देख कर मायावी हिरण कुलाचें भरने लगा । प्रश्न-3 हिरण किस प्रकार चालाक था? उत्तर - हिरण चालाक था क्योंकि वह इतनी दूर कभी नहीं जाता था कि वह राम के पहुँच से बाहर हो जाए । प्रश्न-4 राम के सारे प्रयास क्यों विफल हो गए और अंत में उन्होंने क्या किया? उत्तर - राम के सारे प्रयास विफल हो गए क्योंकि वो हिरण को नहीं पकड़ पाए । अंत में उन्होंने अपना धनुष उठाया और एक बाण उस पर छोड़ दिया । बाण लगते ही हिरण गिर पड़ा । प्रश्न-5 बाण से धरती पर गिरते ही मारीच ने क्या किया? उत्तर - मारीच राम जैसी आवाज़ में ज़ोर से चिल्लाया, “हा सीते! हा लक्ष्मण!” ध्वनि ऐसी थी जैसे बाण राम को लगा हो और वो सहायता के लिए पुकार रहे हों । प्रश्न-6 मारीच की मृत्यु कैसे हुई? उत्तर - मारीच ने हिरण का रूप धारण किया था । जब राम ने हिरण पर बाण चलाया, हिरण बाण लगने से गिर गया । मारीच अपने असली रूप में आ गया पर जल्दी ही ...

हिंदी 10th कोर्स" ए" सैम्पल पेपर 2023/24

हिंदी 10th कोर्स" ए" वार्षिक  सैम्पल पेपर 2023/24 15मिनट पढ़ने के लिए, गहन अध्ययन के पश्चात हल करना प्रारंभ करें। समय 3घंटे पू र्णांक- 80 सामान्य निर्देश: इस प्रश्नपत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और ख’। खंड-क में वस्तुपरक/बहुविकल्पी और खंड-ख में वस्तुनिष्ठ/वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं। प्रश्नपत्र के दोनों खंडों में प्रश्नों की संख्या 17 है और सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखिए। खंड ‘क’ में कुल 10 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 44 है। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 40 उपप्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। खंड ‘ख’ में कुल 7 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। खंड – अ (बहुविकल्पी/ वस्तुपरक प्रश्न) निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1 × 5=5) हमारे देश में हिंदी फ़िल्मों के गीत अपने आरंभ से ही आम दर्शक के सुख-दुख के साथी रहे हैं। वर्तमान समय में हिंदी फ़िल्मों के गीतों ने आम जन के हृदय में लो...