ग्रीष्मावकाश गृह कार्य कक्षा 10 - हिंदी

सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा 

              ग्रीष्म कालीन गृह कार्य -2026

             विषय हिंदी-कक्षा -दशम

नोट -यह कार्य आपको फेयर पर ही  करना है।

लिखित रचनात्मक कार्य

1. निम्नलिखित विषयों पर पत्र लिखें।सभी पोस्ट कार्ड पर लिखकर पोस्ट करने हैं

*मोहल्ले की नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो रही इसकी शिकायत करते हुए एक पोस्टकार्ड पर  नगर निगम  अधिकारी को पत्र लिखें। उसकी फोटो कापी जमा करें।

*पेड़ पौधों के अनियंत्रित कटाव को रोकने के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखें। उसकी फोटोकापी जमा करें।

*विद्यालय में विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनवाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक जी को पत्र लिखें। उसकी फोटोकापी जमा करें।

**बिजली संकट से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए अमर उजाला के संपादक को पत्र लिखें।उसकी फोटो कापी जमा करें।

सुलेख -सब्जैक्ट कापी में करे

2.निम्नलिखित विषयों पर अनुच्छेद लिखें

*परोपकार सबसे बड़ा उपकार

*पुरुषार्थ और भाग्य

*मन के हारे हार है मन के जीते जीत।

*समय का महत्व

* विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व

*पुस्तकालय की उपयोगिता



1* कर्त ,कर्म वाच्य, और भाव वाच्य में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट करें।चार्ट/वीडियो बनायें

2*रचना की दृष्टि से वाक्य कितने प्रकार के होते हैं उनके भेद और उनके अंतर उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

स्मरणात्मक-

7. निम्नलिखित काव्य खंडों के प्रश्नों के उत्तर पाठ पढ़ कर लिखे।

१.गोपियां अपने मन की बात मन में ही क्यों रखना चाहती हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि कृष्ण ने मर्यादा का उल्लंघन किया है।

२.गोपियों ने योगिनी साधना को किसी देने की बात कही है उन्होंने योग को कड़वी ककड़ी क्यों कहा है।

३.कैसे सिद्ध करेंगे कि गोपियां कृष्ण से अनन्य प्रेम करती हैं कृष्ण के अलावा वह किसी दूसरे ईश्वर का आसरा नहीं रखती.

४.सिद्ध करिए गोपियां भोली भाली सरल और अनपढ़ होने के बावजूद भी तर्कशक्ति में निपुण हैं, को के माध्यम से उन्होंने किस प्रकार उद्धव को परास्त किया।

५..राम लक्ष्मण परशुराम संवाद के पूरे प्रसंग को अपने संवाद शैली में लिखिए अथवा उसका सारांश लिखें।

६.नेताजी का चश्मा पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए तथा पान वाले और कैप्टन का चरित्र चित्रण भी लिखिए!









**विशेष रचनात्मक एव प्रयोग- ग्रुप में***

 राम संवाद लेखन एवं अभिनय की वीडियो बनाकर भेजें। 3मिनट की वीडियो।
अथवा नाटक लेखन
  पाठ के आधार पर अपनी भाषा में संवाद संवाद  हिंदी विषय की कॉपी में लिखें।

Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

विज्ञापन लेखन

राम लक्ष्मण परशुराम संवाद