प्राथमिक ज्ञान परख और परिमार्जन कक्षा ,- छह:,सात,विषय- हिंदी

         परख और परिमार्जन कक्षा -
1अप्रैल-प्रथम दिवस 
1. स्क्रीन पर प्रदर्शित कहानी का प्रत्येक छात्र से धारा प्रवाह वाचन कराएं -धारा प्रवाह वाचन हेतु शब्द क्रिकेट क्रिया कलाप की सहायता लें।
जब तक कोई छात्र वाचन कर रहा है उस दौरान बाकी छात्र लघु कथा को लिखें और प्रश्नों के उत्तर तलाश कर लिखें।


अध्यापक बंधु उपरोक्त कहानी के वाचन और  बोध प्रश्नो के उत्तर अवलोकित कर त्रुटियों के आधार पर छात्रों का विभाजन और शिक्षण  सहायक छात्र प्रमुख निर्धारित करें । सूची बना लें । छात्र शिक्षकों के सहयोग  से कमजोर छात्र को सिखाना और समान अवस्था तक लाना।
 
अब छात्र मौन होकर पढ़ें , लिखें और  दोनों अधूरी कहानी को शब्दों की सहायता से पूरा करें ।काले पैन से भरें 


   
     2अप्रेल -द्वितीय दिवस - धारा  वाचन और धारा प्रवाह श्रुति लेखन

आज छात्र स्क्रीन से एक नयी लघुकथा पढ़ेंगे ,
ध्यान रहे श्रुति  लेख के दौरान अध्यापकगण वाक्यों को धीमी गति से बोलेंगे। वाक्यों को दुहराएंगे नहीं। पहले ही छात्रों को सूचित किया जाए कि इस खेल में छात्रों के कान, ध्यान,  एक ही बार में शब्द को पकड़ने और लिखने की गति  का परीक्षण है जिसके जितने शब्द छूटे उतनी ही उठ बैठक ।

लेखन के उपरांत प्रमुख छात्रों के सहयोग से त्रुटि अवलोकन करेंगे ,उठ बैठक लगवाएं। वाक्यों को शुद्ध कराएंगे। 
अब  छात्र चित्र देखकर चित्र आधारित पांच वाक्यों का निर्माण करेंगे।
उपरोक्त वाक्यों और श्रुति लेख के आधार पर अधिक त्रुटियां करने वाले छात्रों को चिन्हित करना अगली कड़ी मात्रा ज्ञान , वर्णमाला ज्ञान,और सही ध्वनि की पहचान।


 3अप्रैल -तृतीय दिवस -वर्णमाला ज्ञान 
ध्यान रहे वर्ण माला में  70 वर्ष बाद एक वर्ण और जोड़ा गया है - अब हिंदी वर्ण माला की कुल संख्या 53 है ।

केन्द्रीय हिंदी समिति ने हिंदी वर्णमाला में "ळ" (मराठी/निमाड़ी का 'ळ') को एक विशिष्ट व्यंजन के रूप में शामिल किया है। इस नए अक्षर के जुड़ने से अब हिंदी वर्णमाला में कुल वर्णों की संख्या 52 से बढ़कर 53 हो गई है। यह बदलाव मुख्य रूप से तकनीकी और उच्चारण सटीकता के लिए किया गया है, जैसे- 'कुळकर्णी
 व्याकरण का वर्ण विचार बिंदु इसी दौरान पूर्ण कर लेना है । उच्चारण स्थान और विभाजन , संख्या आदि सभी पूर्ण कराना है।यह अवश्य बताएं कि  परीक्षा में इसका अंक भार 5 है।

* हमारी वर्णमाला हिंदी की लिपि देवनागरी का भी लिखित और मौखिक ज्ञान कराएं।

विविध लिपियों का अवलोकन और नाम भी बताएं।
लिपि पर एक छोटा सा श्रुति लेख लिखवाएं।

4अप्रैल-चतुर्थ दिवस 
निबंध का धारा प्रवाह वाचन,और धारा प्रवाह लेखन ।

इसे लिखने के दौरान छात्रों को  त्रुटि रहित सुंदर और तीव्र गति से लिखने के लिए प्रेरित करें। प्रथम तीन धाराप्रवाह लेखकों को एक एक पैन का पुरुस्कार या स्टार बैज प्रदान करें।

5अप्रैल रविवार - निम्न कलश चित्र को देख कर अपने माता पिता से परामर्श चर्चा करके इस चित्र पर एक सुंदर लेख लिखकर लाएं। और सोमवार को अवलोकित कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

विज्ञापन लेखन

दो बैलों की कथा मुंशी प्रेमचंद एनसीईआरटी नाइंथ हिंदी प्रश्न उत्तर अभ्यास एवं सारांश