हृदय चीर कैसे दिखाऊं

 


सती हो जाऊं या दुर्गा बन जाऊं?

 आंसू बहाऊं या अंगारे बरसाऊं? समझ नहीं आता मोदी जी!


पथराई हुई आंखें हिलकियों से भरा गला, बस यही कहता है मोदी जी!

गंदी नाली के इन कीड़ों को,मानवता पर रेंगते इन मकोड़ों को ,

 दुर्गंध युक्त खोपड़ी वालों को, एक धमाके में उड़ा दो मोदी जी!

हल्दी की गंध, हथेलियों की मेहंदी भी नहीं छूटी मोदी जी!

 वह भाई जो कलाई आगे बढ़ता था, 

हर मुश्किल में मेरा साथ निभाता था ,

उसी को मुखाग्नि लगानी पड़ी मोदी जी!

वह पापा जो पीठ पर बिठाकर मेरा घोड़ा बन जाते थे,

मेरी मुस्कुराहट के लिए तारे जमीं पर ले आते थे,

 मुझे घोड़े पर बिठाकर, माथे पर गोली खाई मोदी जी!

किसी ने कहा -मुझे भी मार दो,

किसी ने कहा बचाओ बचाओ मोदी जी!

सजी थी मांगें सिंदूर से जो अभी अभी,

रक्त की छिटकती बूंदों से , भरी हुई हैं मोदी जी!

देश की सेवा में चार चांद लगाने वाला,

बुढापे की लाठी कहलाने वाला,

उस सपूत को कैसे पाऊं ?

मोदी जी!

सरला की नहीं, हर हिंदू की ,हर मानव की इस पुकार को,

कैसे सुनाऊं ?मोदी जी!

जेहादियों ने गोली क्यों मारी?

कारण बस इतना है,हम भारतीय हिंदू हैं ,मोदी जी!

दर्द कहां कहां है?

धधक रही है ज्वाला हर ह्रदय में,

अपना हृदय चीर कैसे दिखलाऊं मोदी जी!

सरला पथिक

25/4/25

4:40pm

Comments

  1. Aapse yahi guzarish hai Modi ji ki aap jald se jald unn sbko khatam krr dijiye aur pakistan ko bhi muh todh javaab dijiye taaki unsb log jinke parivaar waale iss attack mein maare gaye h unhe,hamein aur un sbki aatma ko shanti na shi Kam se kam ek tasalli mile ki unke saath insaaf hua hai....iss blog ko padhne waale sabhi bhai behno se mera ye aagreh h ki aap jitna ho ske iss blog ko share karein jisse ye modi ji tk ya govt. tk pahuche aur unhe iss blog ke madhyam se hamari,aapki aur sabhi desh vaasiyo ki woh peeda woh dard smjh aaye aur ve karyawaahi ko aur tez karein taaki unsbhi ko insaaf mill ske...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान