एनसीईआरटी मल्हार कक्षा 6-पाठ- 1




उत्तर -( क)
(1)सिंधु 
(2) सभी सही
(ख) मेरी समझ से सभी कथन सही हैं क्योंकि कि हमारा देश भारत है ही इतना सुंदर जहां की प्राकृतिक छटा निराली है। जहां अन्न जल की कमी नहीं ।जहां हर तरह के वनस्पति है। जहां पवित्र नदियां , ,झरने बहते हैं। जहां उत्तर में भारत मां का मुकुट हिमालय है और दक्षिण में सागर चरणों को धोता है।
जहां की धरती पर देवता भी अवतार लेते हैं।
जिस धरती पर राम, कृष्ण ,गौतम , अवतरित होकर विश्व को सही रुप में जीने मार्ग दिखाते हैं।
सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाते हैं।गलत का विरोध करना न्याय का पक्ष लेना, मानवता के मार्ग पर चलना सिखाते हैं।

ओ मिलकर हल करें -
शब्द ---------अर्थ या संदर्भ 
1.हिमालय -भारत की सीमा पर फैली पर्वत श्रंखला।
2.त्रिवेणी -तीन नदियों (गंगा यमुना सरस्वती) की मिली  हुई धाराओं का संगम। जिसे प्रयाग कहते हैं ।(इलाहाबाद में है)
3.मलय पवन -दक्षिण के मलयाचल पर्वत पर चलने वाली सुगंधित वायु।
4.सिंधु- समुद्र एवं एक प्रसिद्ध नदी का नाम।
5.गंगा यमुना -भारत की प्रसिद्ध नदियां 
6.रघुपति-  दशरथ पुत्र भगवान श्री राम का  एक नाम।
7.श्री कृष्ण - वसुदेव  के पुत्र वासुदेव भगवान श्री कृष्ण।
8.सीता- जनक की पुत्री जानकी।
9.गीता-एक प्रसिद्ध प्राचीन ग्रंथ भगवद्गीता जिसमें श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद हैं।
10.गौतम-प्रसिद्ध महा पुरुष और बौद्ध धर्म के संस्थापक।


सोच विचार के लिए -
त्तर (क)
1. कोयल आम के बागों की अमराई में रहती है।
2.तन और मन  को मलय पर्वत की पवन संवारती है।
3.भारत भूमि की पहाड़ियों में  सुंदर झरने  बहते हैं।
4.श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता सुनाई।
5.गौतम ने भारत का यश बढ़ाया।
(ख)पग पग पर भारत के हर कोने कोने में सुंदर छटा छहर रही है। 
तथा   गंगा,यमुना, नदियों ,सरस्वती, कृष्णा,गोदावरी, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, सिंधु,आदि नदियों के जल  में लहरें पड़ रहीं हैं।
(ख) स्तंभ मिलान-
1-2वह जन्म भूमि मेरी- जिस भूमि में जन्म लिया वह मेरी मां समान है।
2-3चिडियां चहक रही हैं हो मस्त झाड़ियों से - वहां की जलवायु बहुत सुहावनी है। जहां पक्षी भी सुख पूर्वक निवास करके गीत गाते हैं।
3-1अमराइयां घनी हैं कोयल पुकारतीं हैं -आम के घने बागों में कोयलें कुहू कुहू करतीं हैं।
उत्तर -
अनुमान कल्पना -
क.1.बागों में कोयल गाती हैं अपने साथियों को पुकारतीं हैं।
उनकी कुहू कुहू की आवाज़ बड़ी प्यारी लगती है।
ख.2.मलयाचल की  शीतल सुगंधित मलय पवन सभी के मन को आनंदित करती है।
उत्तर -(क)शब्द युग्म 
घर -घर -- हर घर में 
 बाल -बाल -- -प्रत्येक बाल या थोड़ा सा ही
सांस -सांस -- हर सांस में 
देश-देश ---हर देश में 
पर्वत -पर्वत ----हर पर्वत पर 

(ख)भूमि शब्द से नये शब्दों का निर्माण -
युद्ध भूमि,रण भूमि, मातृभूमि, कर्म भूमि,धर्म भूमि, मरुभूमि, रंगभूमि,
(ग) दया दिया -एक मात्रा का अंतर है पर अर्थ में गहरा अंतर।
दया-करूणा मानवता 
दिया-दीपक, प्रकाश, ज्ञान।
हम भारत के उत्तर प्रदेश  के आगरा शहर  में रहते हैं।वह प्रदेश जहां गंगा यमुना नदियों का संगम है। जहां की मिट्टी बहुत उपजाऊ है।जिस प्रदेश में अयोध्या भी है और मथुरा काशी जैसी पवित्र नगरी हैं। जहां राम कृष्ण का जन्म हुआ जहां मुक्ति मिलती है। हमारे शहर में भी यमुना बहती है। यहां ताजमहल और आगरा का किला भी है,और इसी महानगर में मेरा प्रसिद्ध विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा भी है।
यहां बल्केश्वर, मनकामेश्वर महादेव के प्रसिद्ध मंदिर हैं।
यहां की पेठा मिठाई प्रसिद्ध है। यह शहर मथुरा के निकट है इसलिए इसे बृज क्षेत्र भी कहते है।
वाद्य यंत्रों के शाम 
1.अलगोजा2.बीन3.बाॅसुरी4.सींगी5.शहनाई
6नादस्वरम 7.भेरी या बंटोरा 8.शंख

पहेली - अक्षरों से शब्द निर्माण -
हिमाचल, गंगा, भारत, लायक,वनस्पति,




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

विज्ञापन लेखन

दो बैलों की कथा मुंशी प्रेमचंद एनसीईआरटी नाइंथ हिंदी प्रश्न उत्तर अभ्यास एवं सारांश