Posts

Showing posts from January, 2022

गीत संगीत की अनंत सीमा शक्ति

Image
 अक्सर हम कहते हैं कि साहित्य समाज का दर्पण है । साहित्य समाज का दर्पण है तो इस दर्पण को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी और कर्तव्य गीत और संगीत पर है ।हालांकि गीत और संगीत भी साहित्य का ही अंग है। गीत संगीत की शक्ति की सीमाएं और दायरा अनंत है।  इतिहास के गर्त से  अनेक ऐसे उदाहरण मिलते हैं जब गीत संगीत ने ही समाज को दिशा प्रदान की और समाज को पतन के गर्त में भी पहुंचाया। चाहे वो  रामायण महाभारत काल हो,विक्रमादित्य युग रहा हो या मुगल काल गीत संगीत ।यदि देशभक्ति का संगीत सीमा पर स्थित प्रहरियों में मातृ भूमि के प्रति सर्वस्व न्योछावर करने की भावना फूंक सकता है ,युद्ध में स्थित योद्धाओं के खून में उफान भर सकता है ,तो सामाजिक जीवन में चेतना भरने का काम क्यों नहीं कर सकता ।चंदबरदाई जैसा कवि  अंधे पृथ्वीराज से लक्ष्य भेद करा सकता है, तुलसीदास जैसा महामना संगीतज्ञ धर्माचार्य विलासिता से पूर्ण वातावरण में भी रामचरित के गीत संगीत से लोगों का चरित्र निर्माण कर सकता है, मीरा जैसी करुणामूर्ति, भक्ति करुणा संगीत साधना का मंत्र यदि समाज में फूंक सकती हैं, कबीर जैसा  साधन विह...

महान अकबर का हमाम और फतहपुर सीकरी की निरुत्तर यात्रा

Image
   इतिहास की किताबों में महान लोगों की सूची में तीन लोगों का नाम हम पढते आये। 1.सिकंदर महान। 2.अशोका महान। 3.अकबर महान। सिकंदर तो विदेशी था , जो  अपनी साम्राज्य वादी सोच को लेकर लूट लाट कर चला गया वापस और पछताया अपने अंतिम दिनों में।  अगले क्रम  में अशोक। जिसके मिट गये निंशान या मिटा दिये गये आक्रमणकारियों ने।रह गयी हैं कुछ लाटें और स्तंभ निशानों के रूप में। बचा अकबर  ।।जिसका इतिहास उसने  खुद लिखवाया,और आज भी बहुत सी इमारतें कह रहीं हैं   कुछ पढा कुछ अन पढा इतिहास । इतिहास मेरे अध्य्यन का विषय नहीं रहा पर वृत्ति जरूर रही है खोजबीन की। तो निकल पड़े हम दो परिवार ,फतहपुर सीकरी का दीदार करने।विशाल किले बंदी की परिसर को बारीकी से समझने की कोशिश कर‌ रही थी। विलासिता पूर्ण वैभवशाली इतिहास को समझने में खोई थी कि सखी की  8.वर्षीय बेटी ने ऐसे प्रश्न पूछे कि मुझे झकझोर दिया भीतर तक ।उसके भोले सरल सहज प्रश्नों के  सटीक उत्तर मेरे पास न थे ।जिनका जबाव में खोज नहीं पा रही।  यदि आप सभी पाठक इन प्रश्नों के उत्तर खोजने में मेरा सहयोग‌ करें तो ब...

साना साना हाथ जोड़ बोध प्रश्न

Image
  1. 'साना-साना हाथ जोड़ि' नामक पाठ की रचयिता का क्या नाम है? 2. 'गैंगटॉक' नगर किस राज्य की राजधानी है?  3. लेखिका ने गैंगटॉक को किन लोगों का शहर बताया है?  4. 'साना-साना हाथ जोड़ि' प्रार्थना लेखिका ने किस देश की युवती से सीखी थी? 5. 'कंचनजंघा' किस पर्वत की चोटी का नाम है? 6.  लेखिका के ड्राइवर-कम-गाइड का क्या नाम है?  7.रामदीनगैंगटॉक से यूमथांग कितनी दूर है? 8. बौद्ध धर्म में किसी बुद्धिस्ट की मृत्यु पर उसकी आत्मा की शांति के लिए कितनी पताकाएँ फहराई जाती हैं? 9. जितेन नार्गे की जीप में किसकी तस्वीर लगी हुई थी?  10. 'कवी-लोंगस्टॉक' नामक स्थान पर कौन-सी हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई थी? 11. लेखिका को मार्ग में सफेद रंग के जो ध्वज दिखाई दिए थे, वे किस धर्म से संबंधित थे? 12. 'मशगूल' शब्द का अर्थ बतायें?   13. सिलीगुड़ी के पास लेखिका को कौन-सी नदी दिखाई दी थी? 14. लेखिका ने किस जंगल में पत्ते तलाशती हुई युवतियाँ देखीं थीं? 15. प्रकृति के विराट रूप को देकर लेखिका को क्या प्रेरणा मिलती है? 16. लायुंग समुद्रतल से कितनी ऊँचाई पर है? 17. कटाओ लायुंग ...