समानार्थी या पर्यायवाची शब्द

 


 समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।


अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।

अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।
अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।
अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।
अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।
अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
असभ्य- गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
अंक- संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
अंकन- अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
अँकाई- मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
अँकुर- अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
अंगज- बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
अंगजा- बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।
अँगड़ाई- आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।
अंगद- बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।
अँगना- कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
अंग-भंग करना- अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।
अंगार- चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
अंगिया- वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।
अंगी- मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।
अंगीकरण- स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।
अंगीठी- प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।
अँगूठी- मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।
अंगूर- दाख, किशमिश, द्राक्षा।
अँगोछा- गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।
अंग्रेज- फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।
अंचल- आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।
अंजन- सुरमा, काजल, आँजन, काजल।
अंजुमन- संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।
अँटसँट- अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।
अंड- अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।
अंतःकरण- अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।
अँतड़ी- आँत, अंतड़ी, अन्त्र।
अंतःपुर- जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।
अंतर्गत- शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
अंतर्दृष्टि- ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।
अंतर्द्वद्व- मानसिक संघर्ष, दुविधा।
अंतर्धान- ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।
अंतर्हित- अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।
अंदेशा- सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा, भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश।
अंधकारमय- तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त।
अँधेर- अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव।
अंधेरी रात- तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा।
अंब- अंबा, माता, जननी।
अंबार- ढेर, राशि।
अंबिका- माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता।
अंश- हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा, अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या।
अकड़- ऐंठ, तनाव, अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई।
अकड़ जाना- कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना।
अकथ- अनिर्वाच्य, अवाच्य, अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय।
अकल्याण- अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि।
अकस्मात- अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश, अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम।
अकारण- बेमतलब, बेबात, बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन।
अकारथ- बेकार, व्यर्थ।
अकाल- दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय, काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी।
अकुलाना- आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना, अधीर होना, ऊबना, उकताना।
अकेला- एकाकी, तनहा, एकमात्र, अद्वितीय, अनन्य, अकेले-अकेले, अकेले-दम।
अकेलापन- एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता।
अक्खड़- अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध, शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ।
अक्षर- वर्ण, हरुफ, अविनाशी।
अकसर- प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः।
अखंड- पूरा, समूचा, पूर्ण, अविभक्त, अजस्र, निरंतर, लगातार, अक्षय, अक्षुण्ण।
अखंडता- सततता, निरंतरता, अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता।
अखरना- बुरा लगना, अप्रिय लगना, कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना।
अखाड़ा- मंडली, मठ, व्यायाम- शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान, तमाशा दिखाने वाले या नाच-गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली।
अखिल- पूरा, समूचा, संपूर्ण, अखंड, अक्षय, अक्षुण्ण।
अख्तियार- अधिकार, वश, प्रभुत्व, सामर्थ्य।
अगड़म- बगड़म-प्रकाष्ठ, निरर्थक पदार्थ, काठ-कबाड़, बेकार की चीज, अंगड़-खंगड़।
अगणित- असंख्य, बेशुमार, अनगिनत, अनंत, अपार, अमित, अपरिमित, असीम, निस्सीम।
अगम, अगम्य- कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक।
अगर- यदि, जो, यद्यपि, अगरचे।
अगर-मगर (करना)- टालमटोली करना, टालना।
अगल-बगल- आसपास, आजु-बाजू, निकट।
अगला- अग्र, अग्रवर्ती, सामने का, पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम।
अगस्त्य- शिव, तीर्थ, दक्षिण का एक प्रसिद्ध तीर्थ, एक ऋषि का नाम, वृक्ष।
अगाध- अथाह, गहरा, अज्ञेय, दुर्बोध, अपार, असीम, बहुत।
अगुआ- अग्रणी, मुखिया, नेता, सरदार, नायक, प्रधान, मार्गदर्शक, पुरोगम, पुरोधा, विवाह सम्बन्ध ठीक करने वाला।
अगोचर- अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत, अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर।
अगोरना- रखवाली करना, पहरा देना, रखाना, चौकीदार करना, यत्न से रखना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना, बाट देखना।
अग्निकण- स्फुल्लिंग, चिनगारी।
अग्निकांड- अग्निदाह, प्रचंड अग्नि, दीपन, ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रज्वलन।
अग्निज्वाला- ज्वाला, शिखा, अग्निशिखा, भस्मनी, लूक, लुकारी, लपट, लौ।
अग्नि संताप- संज्वर, संताप, दाह, झुलस, जलन।
अग्र- आगा, अग्रभाग, सिरा, नोक, श्रेष्ठ, उत्तम, प्रधान, प्रमुख, मुख्य, अगला, आगामी।
अग्रगण्य- प्रधान, प्रमुख, मुख्य, प्रथम, पहला, प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, नामवर।
अग्रज- बड़ा भाई, बड़भ्राता, अगुआ, नेता, नायक।
अग्रणी- नायक, नेता, मार्गदर्शक, अगुआ, प्रधान, प्रमुख, मुख्य।
अग्रसूचना देना- पूर्वाभास देना, पूर्वज्ञान कराना, पूर्व चिन्ह बताना, पूर्व लक्षण बताना।
अग्राह्य-अनुचित, अनुपयुक्त, अस्वीकार्य, अमान्य।
अघाना- तृप्त होना, पेट भरना, संतुष्ट हो जाना, छकना, पूर्ण हो जाना, जी भर जाना।
अचंभा- चकित, सन्न, आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी।
अचल- अविचल, अटल, अडिग, निश्चल, दृढ, स्थिर, अटूट।
अचला- धरती, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि।
अचवना- मुँह धोना, कुल्ली करना, आचमन करना, अचवन करना।
अचानक- एकाएक, एकबारगी, सहसा, अकस्मात, यक-ब-यक, अनायास, हठात्, दैवयोग से, संयोग से, संयोगवश, अप्रत्याशित रूप से, आकस्मिक रूप से, अनजाने ही।
अचिर- तुरन्त, बिना देरी के, फौरन।
अचीन्हा- बे पहिचाना, अनजान।
अचूक- अमोघ, अनिष्फ़ल, (साधन, औषध आदि के सन्दर्भ में लाक्षणिक प्रयोग) रामबाण, ब्रह्ममास्त्रा।
अचेत- मूर्च्छित, बेहोश, विकल, विह्वल, असावधान, अनजान, बेखबर, नासमझ, मूर्ख, जड़।
सबसे अच्छा- श्रेष्ठ, उत्तम, अत्युत्तम, सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम।
अच्छा लगना- प्रिय लगना, भाना, पसंद आना, सुहाना, रुचना, नजर में चढ़ना, जँचना, फबना, सजना, शोभा देना।
अच्छा न लगना- बुरा लगना, अखरना, खलना, चुभना, सालना, एक आँख न भाना, फूटी आँख न भाना।
अछूत- अस्पृश्य, हरिजन, अंत्यज, अनुसूचित जातीय।
अजय- पराजय, हार।
अजस्र- लगातार, निरन्तर, सिलसिलेवार, क्रमिक।
अजिर- आँगन, सेहन, हवा वायु, पवन, वात।
अजीर्ण- अपच, बदहजमी।
अज्ञ- मूर्ख, अज्ञानी, बेवकूफ, नासमझ।
अज्ञान- जड़ता, मूर्खता, अविद्या, मोह, अविवेक।
अज्ञानी- निर्बुद्धि, अनभिज्ञ, अज्ञ, मूढ़, अनजान, मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ।
अटकना- अड़ना, रुकना, फँसना, बझना, रुकावट पड़ना, बाधा पड़ना, टिकना, ठहरना।
अटकल- अनुमान, अंदाज, कूत।
अटकाना- रोकना, ठहराना, टिकाना, अड़ाना, छेकना, रुकावट डालना, फँसाना, उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना।
अटना- समाना, भर जाना, भरना, पर्याप्त होना।
अटल- स्थिर, अचल, अडिग, अविचलित, चिरस्थायी, पक्का, दृढ, धुव्र, निश्चित, अवश्यम्भावी, नियत, स्थायी, निश्चल, अचर, कृत संकल्प, दृढ़ संकल्प, दृढ़ प्रतिज्ञ, दृढ़ निश्चय, स्थिरमति, हठी, नित्य, अक्षय, शाश्वत, अमर।
अटूट- अखण्ड, निरन्तर, अचल, दृढ़, अटल।
अणु- कण, छोटा टुकड़ा, रज, रजकण।
अण्डाकार- दीर्घवृत्तीय, दीर्घवृत्ताकार, अण्डवृत्ताकार।
अति- बहुत अधिक, अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती, अनाचार।
अतिक्रमण- संक्रामण, अतिचरन, उत्क्रमण, अतिचार, अवज्ञा उल्लघंन।
अतिरिक्त- सिवाय, अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा, न्यारा।
अतिसार- उदरामय, अतीसार, पेचिश।
अतीत- भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त।
अतीव प्रसन्नता- परमानन्द, हर्षातिरेक, हर्षोन्माद, अत्यानन्द, प्रहर्ष, मौज।
अतुल- अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय।
अत्यंत- अधिक, अतिशय, अत्यधिक, काफी, बेहद।
अत्याचार- अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड, ढकोसला।
अथाह- अगाध, गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़, कठिन।
अदद- गिनती, अंक, संख्या।
अदब करना- श्रद्धा रखना, पूजा-भाव रखना, भक्ति-भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना, शिष्टाचार।

Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान