अमर कहानी संदेश गीत

  राम की भरत की महिमा सदियों ने जानी,

 लेकर के आए आज अमर कहानी।

 १.हम है छात्र एस. वी. एम. के, गायें पावन गाथा ,

भरत राम प्रेम पर झुकाए जग माथा

 रघुकुल के दीप दोनों धीर वीर ज्ञानी।

                लेकर के आये आज अमर कहानी।

२. भरत जैसा  भ्रातभाव  मन में जो जागै,

कलुषक्लेश  दुनिया का घर -घर से भागै,

पढि लेउ जो, गुनि लेउ जो , रामचरित वानी।

      लेकर के आये आज अमर कहानी।

३.डाक्टर बनाओ चाहे इंजीनियर बनावौ

राम के चरित की थोड़ी घुट्टी भी पिलावौ

जाग जाओ! मम्मी -पापा, जागो !दादी नानी।

लेकर के आये आज अमर कहानी।

सरला भारद्वाज १९/३/२१ /१:४०pm


 


Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

विज्ञापन लेखन

दो बैलों की कथा मुंशी प्रेमचंद एनसीईआरटी नाइंथ हिंदी प्रश्न उत्तर अभ्यास एवं सारांश