पूर्वानुमति परीक्षा कक्षा 7 ,हिन्दी

                                 पूर्णांक.80      

          पूर्वानुमानित परीक्षा हिंदी विषय प्रश्न पत्र 

                        कक्षा सप्तम्

विद्यार्थी ध्यान दें इस प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर लिखें ।

लेख की स्पष्टता अनिवार्य है। जो गद्यांश पद्यांश आपको धुंधले या ब्लर दिखाई दे रहे हैं,तो उन्हें एक बार टिप करेंगे, तो वह स्पष्ट दिखाई देने लगेंगे।

अपठित गद्यांश.

 1.   निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2+1+2)

  किसी देश की समाज की उन्नति का आधार वहां के नागरिकों की सच्चरित्रता, परिश्रमशीलता तथा नैतिक मूल्य होते हैं।  परंतु बड़े दुख का और सोचनीय विषय है कि हमारे भारत मैं और स्वार्थी लोगों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।  स्वार्थ लिप्सा ही भ्रष्टाचार की जननी है ,और भौतिक ऐश्वर्य की लालसा ही इसका जनक है।  किया भ्रष्टाचार ही देश की जड़े खोखली करते जा रहा है। यदि इस पर रोक न लगाई गई तो बहुत दुखदाई परिणाम होंगे।  कठोर कानून की व्यवस्था तथा आत्म अनुशासन ही इस समस्या का समाधान है। तभी भारत के उज्जवल भविष्य की कल्पना की जा सकती है।


 

1. किसी भी देश की उन्नति का आधार क्या है? 

2. भ्रष्टाचार की जननी और जनक कौन हैं?

3.भ्रष्टाचार जैसी समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है?


अपठित पद्यांश.(2+2+१)

2.निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

संकटों से वीर घबराते नहीं,

 आपदाएं देख छुप जाते नहीं।

 लग गए जिस काम में पूरा किया ,

काम करके व्यर्थ पछताते नहीं

 हो सरल अथवा कठिन हो रास्ता ,

कर्मवीरों  को न इससे वास्ता ।

बढ़ चले तोअंत तक ही बढ़ चले, 

 कठिनतर गिरि श्रंग  ऊपर चढ़ चले।

*उपरोक्त पद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-

1.पद्यांश में वीरों की क्या विशेषता बताई गई है?

2 कर्म वीरों को किस से वास्ता नहीं होता?

3. पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 

                             अथवा 

1.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए .5.

 यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित थी। यज्ञ पूर्ण हुआ ब्राह्मणों ने ।राजा को आशीर्वाद दिया, और राजा ने उन्हें दक्षिणा देना प्रारंभ किया। दक्षिणा में वह ऐसी निर्मल बूढ़ी गाय देने लगा, जिन्होंने दूध देना ही बंद कर दिया था। लोग दबी जुबान से राजा की आलोचना करने लगे। अपने पिता की कृपणता को देखकर, नचिकेता से न रहा गया, और बोला -पिताजी दक्षिणा में तो सभी अपनी प्रिय वस्तु दे देते हैं ।फिर कुछ रुक बोला -पिताजी आप को सबसे प्रिय तो मैं हूं ,आप मुझे ही किसी को दक्षिणा में क्यों नहीं दे देते? राजा बज्रश्रवा को छोटे बच्चे की जिद पर क्रोध आया , और बोले- जा मैंने तुझे मृत्यु को दिया ।नचिकेता विनम्र भाव से बोला -जी मैं आपके आदेश का पालन करूंगा। मुझे मृत्यु के देवता यमराज के पास जाने की आज्ञा दीजिए।

1.  नचिकेता के पिता का नाम लिखिए।

2. बालक नचिकेता की जिद से परेशान होकर पिता ने क्या कहा?

3.राजा किस तरह की गाय ब्राह्मणों को दान में दे रहा था?

२. पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-5.

छिपा लिए सब तत्व आवरण के नीचे ईश्वर ने,

संघर्षों  से खोज निकाला  उन्हें मेहनती नर ने।

ब्रह्मा ने कुछ लिखा भाग्य में मनुज नहीं लाया है?

अपना सुख उसने अपने ही भुजबल से पाया है।

प्रकृति नहीं डरकर झूकती है ,कभी भाग्य के बल से,

सदा हारती वह मनुष्य के,भुजबल से श्रम जल से।


1. ईश्वर ने आवरण के नीचे क्या छुपा रखा है?

२.मनुष्य ने अपना सुख किस के बल पर पाया है?

3.धरती के नीचे छिपे हुए तत्वों को किस के बल पर खोज निकाला ?





 पुस्तक बसंत से गद्यांश .

3. पाठ्यपुस्तक के गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।(२+२+१)

आजादी के बाद उद्योधंधों ,नौकरियों ,तबादलों, का जो एक नया विस्तार हुआ है ,उसके कारण भी खानपान की चीज , किसी एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में पहुंची हैं ।बड़े शहरों के मध्यमवर्गीय स्कूलों में जब दोपहर के टिफिन के वक्त बच्चों के टिफिन खुलते हैं ,तो उससे विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों की महक उठती है ।हम खानपान से भी हम  एक दूसरे को जानते हैं ।इस दृष्टिकोण से देखें तो खानपान की नई संस्कृति में हमें राष्ट्रीय एकता के लिए बीज मिल सकते हैं।बीज तभी भली-भांति अंकुरित होंगे, जब हम खान-पान से जुड़ी हुई दूसरी चीजों को और भी ध्यान से देखें। मसलन हम उन बोली बानी भाषा आदि को भी किसी न किसी रूप में ज्यादा जानेंगे,  जो किसी खानपान विशेष से जुड़ी हुई है।



क. खानपान की चीजें किस कारण से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेशों मेंं पहुंच?

ख.. खानपान की मिली-जुली संस्कृति से कौन-कौन से लाभ हुए हैं ?गद्यांश के आधार पर बताएं?


ग..उपरोक्त गद्यांश किस पाठ में से लिया गया है? तथा इसके लेखक कौन हैं?

  पद्यांश (२+२+१)

4.कविता को ध्यान से पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

हम पंछी उन्मुक्त गगन के,
 पिंजर बद्ध न  गा पाएंगे 
कनक तीलियों से टकराकर
 पुलकित पंख टूट जाएंगे 
हम बहता जल पीने वाले 
मर जाएंगे भूखे प्यासे 
कहीं भली है कटुक निबोरी
कनक कटोरी की मैंदासे।
1. पंछी कैसे आसमान में उड़ने वाले हैं?
                 2.अगर पंछियों को पिंजरे में कैद रखा गया तो क्या करेंगे?
3.सोने की कटोरी में मैदा खाने से बेहतर, पंछी क्या खाना उचित समझते हैं।
                                         

 5..कविता लेखन. 4.
अपनी पाठ्य पुस्तक की कोई कविता लिखिए ,जो इस प्रश्न पत्र में न हो।

6 .ससंदर्भ व्याख्या/अर्थ. 5.
किसी  एक पद्यांश की संदर्भ सहित व्याख्या लिखिए.

बरसे बदरिया सावन की
 सावन की मनभावन की
 सावन में उमंगों मेरो मनवा 
भनक सुनी हिर आवन की
 उमर घुमर  चहु दिशि से आया
 दामिनी दमके झर लावन की
 नन्ही नन्ही बुंदन मेहा बरसे
 शीतल पवन सुहावन की
 मीरा के प्रभु गिरिधर नागर
 आनंद मंगल गावन की।
1.नन्ही नन्ही बूंदों के साथ किस प्रकार की हवा चल रही है?
2.मीरा किसकी आने की खुशी में आनंद मंगल गा रही 
३.बादल कितनी दिशाओं से घिर के आया है?


7.सारांश लेखन. 5.

 नील कंठ  या   चिड़िया की बच्ची  पाठ का सारांश लिखिए।


8.. अभ्यास पुस्तक से  प्रश्न -(16.)
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही 8 प्रश्नों के उत्तर लिखिए प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है।

1.वीर कुंवर सिंह को बचपन में किन कामों में मजा आता था ?क्या उन कामों से स्वतंत्रता सेनानी बनने में कुछ मदद मिली?

2. वीर कुंवर सिंह अपनी गुप्त योजनाएं कहां बनाते थे?

3."जागो बंसीवारे ललना "कहकर यशोदा जी किसे जगाने का प्रयास कर रही हैं? और वह क्या-क्या बातें बता रही हैं?

4.महादेवी वर्मा ने मोर मोरनी के नाम किस आधार पर रखें?

.5. पाठ की किस घटना से सिद्ध होता है की नीलकंठ एक समझदार मोर था?

.6.जाली घर में रहने वाले सभी जीव जंतुओं आपस में मित्र बन गए थे ,परंतु कुब्जा की किसी से मित्रता क्यों नहीं हो पाई?

7.खानपान की मिश्रित संस्कृति से लेखक का क्या मतलब है ?उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

8.खानपान के मामले में स्थानीयता का क्या अर्थ है?

9.किन बातों से पता चलता है कि माधव दास संपन्न तो था, परंतु संतुष्ट और सुखी नहीं था?

10.पापा खो गए नाटक में सबसे अधिक बुद्धिमान पात्रा को कौन लगा ,और क्यों?


व्याकरण( 25.)
9दो दिन के अवकाश हेतु कक्षाचार्य जी को प्रार्थना पत्र लिखिए। 5.
                                   अथवा
जन्म दिन की बधाई देते हुए अपने मामा जी को पत्र लिखिए।

10होली  अथवा बसंत पंचमी पर्व पर  100 -150 शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए 6.
11.

क. विशेषण  किसे कहतेे हैं ?उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।2.

ख.हमारी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं ?तथा हमारी वर्णमाला को कितने भागों में बांटा गया है ?नाम लिखकर स्पष्ट कीजिए। 2.

ग.किन वर्णों के उच्चारण में मुख से गर्म वायु निकलती है उदाहरण देकर स्पष्ट करिए।2.

घ.  शब्दों में से प्रत्यय प्रथक करके लिखिए। 2.
पिटाई,
 कमेरा , 
नागिन,
 भुलक्कड़
ड़- निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग प्रथक कीजिए-
प्रहार, 
उपकार 
निराहार 
बेसुरा 
बेसुध


च.  सर्वनाम के भेद लिखिए, एक एक उदाहरण भी दीजिए।2.

छ. निम्नलिखित शब्दो के लिंग परिवर्तन कीजिए।2.

महारानी-
 ब्राम्हण-
वीर-
लुहार-
सुनार


बाल महाभारत. 5.
1. महाभारत का युद्ध कितने दिन लड़ा गया?
या महाभारत के रचयिता का नाम लिखिए।

2.दुर्योधन के कपटी मामा का नाम लिखिए।

3.पांडवो में सबसे बलशाली भाई कौन था?
या 
भीम के बलवान पुत्र का नाम लिखिए।

4. महाभारत के युद्ध को रोकने के लिए शांति दूत बनकर कौन गया?

5.अभिमन्यु की माता का नाम लिखिए।

या
दुर्योधन की माता का नाम लिखिए।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान