पर्यावरण को बचाओ मां के लाडलो
पर्यावरण को बचाओ मां की लाडलो।।
यह धरा पुकारती है ,अपना सब निसारती है,
धर्म भूमि कर्म भूमि के लिए जियो।
पर्यावरण को बचाओ मां के लाडलो।।
धूम्रपान त्याग दो सादगी को साध लो
नींद त्याग पर्यावरण चेतना, का दीप तुम बनो।
साधनों में मत अटक, विलासिता को तू झटक ,
कार ए सी त्याग जरा प्रकृति में पलों।
पर्यावरण को बचाओ मां के लाडलो।।
घर-घर तुलसी उगाओ कोना कोना महकाओ
वृक्षों के बिना जल नहीं जल नहीं,
जल नहीं तो तो कल नहीं,
पॉलिथीन को त्याग दो ,नदियों को सत्कार दो,
स्वच्छ रहे गंगा यमुना जिद ये पाल लो।
पर्यावरण को बचाओ मां के लाडलो।।
प्रदूषण की चाल को ,मां के लाल जान लो
संयम के शस्त्र से बुद्धिमता अस्त्र से काटो बेड़ियां
दूर करके शोरगुल घुटन को पछाड़ दो
पर्यावरण शुद्धता का मंत्र धार लो
पर्यावरण को बचाओ मां के लाडलो।।
सरलाभारद्वाज
दिनांक 5-12 -2017, । समय(10:30रात्रि
Yes sir
ReplyDelete