Ut 2

                     प्रथम मासिक परीक्षा - कक्षा -नवम 

 समय 2घंटा                                                    ‌पूर्णांक -40                                    ‌वि‌षय  हिंदी-

सभी प्रश्न अनिवार्य है सुस्पष्ट लेख में उचित उत्तर लिखिए।

प्रश्न 1. दो बैलों की कथा नामक पाठ में जानवरों में सबसे अधिक बुद्धिहीन किसे माना गया है: –

1. गाय  2. बैल 3. लोमड़ी 4. गधा

प्रश्न 2. इस पाठ के आधार पर दो बैल है उनके नाम हैं:-

1.सोना और चांदी  2.हीरा और मोती  3..चुन्नू-मुन्नू 4.इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3. ‘दो बैलों की कथा’ हमें सीख दे रही है:- 

1.शत्रु को शत्रु समझना उचित है2.मालिक की सेवा करते रहना

3.आजादी के लिए स्वयं लड़ना .4.दूसरोंके अत्याचार सहते रहना!

प्रश्न 4. पाठ के अनुसार गधे के गुण हैं:-

१. मेहनत२. अध्ययन

३. सीधा-पन४. चालाक

प्र०5. हीरा और मोती की गहरी मित्रता का पता कैसे चलता है?

1..एक दूसरे का भार संभालते थे  2.एक दूसरे के लिए लड़ना

3.जब कोई उन्हें नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता था तो एक दूसरे का साथ कभी न छोड़ना  4.उपरोक्त सभी

प्रश्न6. “लेकिन किसी औरत पर सींग चलाना मना है” यह कथन हैं:-

1 . मोती का  2. गया का  3. हीरा का 4.झूरी का

प्रश्न 7. पाठ में उपस्थित “बछिया का ताऊ” मुहावरे का अर्थ है:-

1.कोल्हू का बैल 2. बुद्धिहीन व्यक्ति   3. बैल का भाई

4. उपरोक्त सभी

प्रश्न 8. पाठ में हीरा और मोती का मालिक है:-

1..गया 2.. झूरी    3.चौधरी  4..कोई नहीं

प्रश्न 9. हीरा और मोती ने गया को पूरे रास्ते परेशान किया क्योंकि:-

1.उन्हें लगा उनके मालिक (झूरी) ने उन्हें गया को बेच दिया है।

2.हीरा और मोती को गया अच्छा इंसान नहीं लगा था।.

 3. हीरा और मोती को वह रास्ता मालूम नहीं था।

4. इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न.10.कवि के अनुसार 'सुजान'संत कौन हो सकता है?

1. गेरुए वस्त्र धारण करने वाला

2.. अपने पक्ष का प्रचार करने वाला

3.. जटा-जूट धारी

4.. निष्पक्ष भाव से प्रभु-स्मरण करने वाला

प्रश्न 11. कबीर के अनुसार निर्गुण ब्रह्म कहाँ मिलता है?


 1.. मंदिर में  2.. कैलाश पर3.. सर्वत्र 4.. काबा में

प्रश्न 12. 'मोको कहाँ ढूँढ़े बंदे' पद में कवि ने ईश्वर को कहाँ ढूँढ़ने के लिए कहा है?

1. मंदिर में  2.. तीर्थों में3. मस्जिद में4.. अपने अंदर

प्रश्न.13.. 'कबीर की रचना नहीं है

1. साखी2.. सबद

3. रमैनी4. विनय पत्रिका 

प्रश्न.14. किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके किससे होती है?

1.. कुल2. कर्म

3. वस्त्र4. भोज 

प्रश्न.15. काबा किनका पवित्र स्थान है?

1. हिंदुओं का2. सिक्खों का

3. मुसलमानों का4. ईसाइयों का

प्रश्न.16. कवि ने संसार को किसका रूप माना है?

1. स्वान  2. सिंह  3. सियार 4. हाथी

प्रश्न.17. 'प्रेमी कौं प्रेमी मिलै' से क्या होता है?

1. अमृत विष हो जाता है   2. विष अमृत हो जाता है  3. लोग जलते हैं   4. सब कुछ नष्ट हो जाता है

प्रश्न.18. 'हस्ति चढ़िए ज्ञान कौ' में 'हस्ति' क्या है?

 1.. हाथ   2.. हिम्मत  3. हाथी 4. नास्ति

प्रश्न.19.. सांसारिक प्राणी किस झगड़े में उलझे हुए हैं?

1.. धन-दौलत.2. संपत्ति-संतति  3.. घर-बार  4.पक्ष-विपक्ष

प्रश्न.20. खोजी को परमात्मा कितनी देर की तलाश में मिल जाता है?

1. पलभर 2. एक वर्ष  3. एक माह 4. एक सप्ताह

प्रश्न.21.निषेध और विधान वाचक वाक्यों की पहचान और एक -एक उदाहरण लिखिए।(4अंक)

प्रश्न.22-शैक्षिक भ्रमण हेतु (टूर हेतु)अपने विद्यालय प्रधानाचार्य जी को निवेदन पत्र लिखिए

अथवा

हास्टल में रह रहे अपने बड़े भाई को जन्म दिवस शुभकामना पत्र लिखिए।(5अंक)

प्रश्न.23.निम्नलिखित में से अलंकार पहचान कर नाम लिखें-(3अंक)

क-तीन बेर खाती थी ,तैं तीन बेर खाती हैं।

ख-रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम।

ग-जिस अलंकार में  अनेकार्थी शब्द एक बार आए , अर्थ अनेक हों,

. प्रश्न.24.कबीर दास ने किन प्रचलित मान्यताओं का खंडन किया है?(3अंक)

प्रश्न.25..दो बैलों की कथा पाठ में कौन कौन से नैतिक मूल्यों की बात की गयी है?(3)

प्रश्न.26.- कवि ने कैसे हाथी पर चढ़ने की बात की है ?(2अंक)

Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान