अर्द्ध वार्षिक परीक्षा

  कक्षा 6- 

                 विषय हिंदी

                  प्रश्न पत्र 2022/23

पठित पुस्तक खंड

1.लघुत्तरीय प्रश्न -अंक- 5

क-चिड़िया आनंदपूर्वक क्या खाती है? 

-चिड़िया के पंख के रंग कैसे हैं?

ग-चिड़िया को खाने में क्या पसंद आता है?

घ-नादान दोस्त’ पाठ के लेखक कौन हैं?

ड.इतवार की सुबह लेखिका कौन सा काम करती थी?


प्रश्न 2.विस्तृत उत्तरीय- 16अंक

क-केशव ने श्यामा से चिथड़े, टोकरी और दाना-पानी मँगाकर कार्निस पर क्यों रखे थे?

ख-अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?

ग-बरछी’ ‘कपाण’ ‘कटारी’ उस ज़माने के हथियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो।

घ-पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्यों छेड़ते थे।

ड.-लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थीं?

च-चिड़िया ने स्वयं को संतोषी क्यों कहा?

छ-"किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई" ,इस काव्य पंक्ति में काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है?


ज-राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?


प्रश्न 3.अपने पाठ्यक्रम से कंठस्थ की गई किसी कविता की आठ पंक्ति लिखिए। -अंक -4

प्रश्न -4 - निम्नलिखित गद्यांश  की संदर्भ सहित व्याख्या  कीजिए -5अंक

याद रहे उन दिनों कुछ घर में ग्रोमो कौन थे, रेडियो रेडियो और टेलीविजन नहीं थे। बचपन की कुल्फी आइसक्रीम हो गई है ।

कचोरी और समोसा पेटीज में बदल गया है। का शरबत कोक में बदल गया है।उन दिनों को नहीं लेमिनेड विमटो मिलती थी।


प्रश्न 5, निम्नलिखित  पद्यांश की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए-  -5अंक

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,

बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी, 

गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी, 

दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। 

चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी, 

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, 

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥ 

प्रश्न -6-नादान दोस्त अथवा टिकट अलबम का सारांश लिखिए।

अंक- 5

व्याकरण खंड

 प्रश्न-   7-- अपठित गद्यांश पढकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-4अंक

मकर संक्रांति का त्योहार, सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है। इस पर्व की विशेष बात यह है कि यह अन्य त्योहारों की तरह अलग-अलग तारीखों पर नहीं, बल्कि हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, जब सूर्य उत्तरायन होकर मकर रेखा से गुजरता है। यह पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। 


क-..मकर संक्रांति का त्यौहार कब मनाया जाता है?

 ख-सूर्य मकर रेखा से कब गुजरता है?

 प्रश्न -8-अपठित पद्यांश  पढकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।  4अंक

अपने अचल स्वतंत्र दुर्ग पर

सुनकर वैरी की बोली

निकल पड़ी लेकर तलवारें

जहाँ जवानों की टोली,

जहाँ आन पर माँ-बहनों की

जला जला पावन होली

वीर-मंडली गर्वित स्वर से

जय माँ की जय जय बोली,

सुंदरियों ने जहाँ देश - हित

जौहर-व्रत करना सीखा,

स्वतंत्रता के लिए जहाँ

बच्चों ने भी मरना सीखा,


क-तलवारें लेकर कौन निकल पड़ते थे ?

ख-सुंदरियां कौन से व्रत करती थी?

ग-स्वतंत्रता के लिए  लड़कर किसने मरना सीख लिया था?

घ-दुर्ग का अर्थ लिखें।

प्रश्न -9-  व्याकरण प्रश्न -अंक- 12-

क-वर्णमाला किसे कहते हैं?

.ख- स्वरों की संख्या कितनी है स्पष्ट कीजिए।

ग-अंतरस्थ वर्ण कौन कौन से हैं?

घ-ऊष्म वर्ण कौन कौन से हैं?

ड.-भाषा किसे कहते हैं और यह कितने प्रकार की होती है विभिन्न रूपों का वर्णन करें।

च-लिपि किसे कहते हैं,?

प्रश्न -10-किसी एक विषय पर पत्र लिखिए-5अंक 

विजया दशमी अथवा दीपावली पर एक प्रश्न का निबंध लिखें। -

(बाल राम कथा भारत की महान विभूतियां पुस्तक से)

अंक -10-

प्रश्न 11. अंक 10

क--

क-राम के ससुर का नाम लिखिए?

ख-कैकेई की प्रिय दासी का नाम बताइए?

 ग-राजा दशरथ के प्रिय मंत्री का नाम बताइए ?

घ-कैकेई ने कौन-कौन से दो वरदान मांगे?

ड.-अयोध्या नगरी किस नदी के किनारे हैं?

ख--

क- महर्ष ने वेदव्यास की किसी रचना की? नाम बताइए।

ख-गुरु किस ऋषि ने लोकहित के लिए अपनी अस्थियां दान कर दी थी?

ग-महाराणा प्रताप कहां के राजा थे ?

घ-गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य से क्या मांगा?

ड.-एकलव्य किस भक्ति के लिए प्रसिद्ध है?

प्रश्न -12.-दो दिन के अवकाश हेतु प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना पत्र लिखिए    

अंक5.

मित्र को उसके जन्म दिवस पर बधाई शुभकामनाएं पत्र लिखिए


Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान