हिंदी विषय में पाठ्य उद्देश्य सीबीएसई पाठ्यक्रम हिंदी
पाठ्यक्रम और पाठ्य उद्देश्य
साहित्य समाज का दर्पण है।यह सभी जानते और मानते हैं। परन्तु मैं मानती हूं की साहित्य समाज निर्माता भी है और संस्कार रूपी झाड़ू भी है। व्यक्ति को बचपन जैसा साहित्य परोसा जाता है वैसा ही आंतरिक व्यक्तित्व और आचरण होता है। अतः पाठ्यक्रम में बालको के शारीरिक ,मानसिक, प्राणिक , बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास यानी समग्र कौशल विकास को ध्यान में रखकर देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक तैयार करने में पाठ्यक्रम का विशेष हाथ होता है । वास्तव में साहित्य वही है जो देश समाजोपयोगी हो, मानवोपयोगी हो। बाकी सब अनुपयोगी है। अनुपयोगी के निस्तारण का कार्य भी सद्साहित्य का ही है।
अतः पाठ्यक्रम तैयार करते समय बालकों के समग्र विकास का विशेष ध्यान रखते हुए भाषा के क्षेत्र में जो पाठ संकलित किये जाते हैं ,उस प्रत्येक पाठ के कुछ पाठ्य उद्देश्य भी होते हैं।
आइये जानते हैं सीबीएसई द्वारा निर्धारित एन सी ई आर टी की बसंत हिन्दी पुस्तकों के पाठ्यक्रम का क्रमशः कक्षावार पाठ्यउद्देश।
कक्षा षष्ठम- पुस्तक बसंत भाग -एक
पाठ -1- वह चिड़िया जो कविता-
पाठ्य उद्देश्य-
*काव्य के प्रति रुचि जागृत करना ।
*पंछियों के प्रति सौंदर्य बोध जागृत करना ।
*कविता में वर्णित कड़ियों (मुक्तको) के आधार पर बालकों में संतोष भाव जागृत करना ,साहस भाव जागृत करना ,बुजुर्गों के प्रति सम्मान भाव जागृत करना मानवीय गुण विकसित करना।
TLM- पंछियों को छत पर दाना पानी रखना।
पंछियों पर वीडियो क्लिप बनाकर प्रस्तुति करण/पेपर कट करके रंगीन चिड़िया का निर्माण।
पाठ 2.-बचपन-
पाठ्य उद्देश्य-
* भाषा कौशल का विकास।
*अभिव्यक्ति कौशल का विकास ।
*गद्य विधा संस्मरण से परिचय कराना ।
पाठ 3.-नादान दोस्त-
पाठ्य उद्देश्य-
*उचित अनुचित बोध और जीवो के प्रति संवेदनशीलता का विकास।
TLM
करने को-
*+क्रियाकलाप -छत पर पंछियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करना। विविध पंछियों के विषय में जानकारी एकत्रित करना और दूर से ही पंछियों के फोटो लेना वीडियो बनाना और कॉपी पर सुंदर चित्र बनाना।
पाठ 4-चांद से थोड़ी सी गप्पे -
पाठ्य उद्देश्य-
*सौन्दर्य बोध काव्य तुकबंदी कौशल का विकास।
TLM
चांद की कहानी सुनाना वीडियो एनीमेशन/या ओडियो पार्श्व ध्वनि के साथ।
पाठ 5.अक्षरों का महत्व-
*कल्पना और तर्क शक्ति का विकास।
*नवीन निर्माण, रचनात्मकता का विकास।
TLM - अक्षरों की तिकड़म खेल शब्द निर्माण तिकड़म
पाठ 6-पार नगर के-
पाठ्य उद्देश्य-
* विज्ञान की खोज के प्रति रुचि जागृत करना।
*वैज्ञानिक संकल्पना ।
TLM
ग्रहों की कहानी
अभिनय
पाठ 7.साथी हाथ बढ़ाना -
पाठ्य उद्देश्य-
*एकता के महत्व की एवं सहयोग भावना की समझ विकसित करना।
TLM .+क्रियाकलाप- एकता में शक्ति है में समूह प्रयोग।
*काव्यानंद अनुभूति।
पाठ 8-ऐसे ऐसे -
पाठ्य उद्देश्य-
*व्यंग्यानंद अनुभूति और उचित अनुचित बोध की समझ विकसित करना।
TLM -क्रिया कलाप- बहानेबाजी का परिणाम विषय पर लघुकथा/नाटक तैयार करना।
पाठ 9-टिकट अलबम-
पाठ्य उद्देश्य-
*संचयन, संवर्धन, संरक्षण, की भावना का विकास।
* ईमानदारी के उत्तम नैतिक गुण का बोध एवं विकास।
TLM-क्रिया कलाप- अपने एक वर्ष से अब तक के फोटो संग्रह करके
अलबम बनाना।
पाठ 10- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई-
पाठ्य उद्देश्य-
* देशभक्ति और वीरता स्वाभिमान के गुणों का विकास।
* अपने गौरवमई इतिहास का बोध और ज्ञान।
TLM-क्रिया कलाप - गीत नाटिका तैयार करना।
पाठ 11- जो देखकर भी नहीं देखते -
पाठ्य उद्देश्य-
* ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव और अपनी ज्ञानेंद्रियों का पूर्ण विकास और सदुपयोग का भाव जागृत करना।
TLM-क्रिया कलाप - मिड ब्रेन एक्टिवेशन।
क्रिया कलाप- सूंघ कर ,छूकर , चख कर आंखें बंद करके चीजें पहचाना।
पाठ 12-संसार एक पुस्तक है-
पाठ्य उद्देश्य-
*सृष्टि रचना का वैज्ञानिक, ऐतिहासिक , भौगौलिक ज्ञान ।
TLM- क्रिया कलाप- पृथ्वी पर बनी इस पर बनी वीडियो देखना दिखाना।
पाठ 13 -मैं सबसे छोटी होऊं-
पाठ्य उद्देश्य-
*वात्सल्य एवं मातृत्व भाव की अनुभूति।
TLM-क्रिया कलाप - अपनी मां पर एक पेज का निबंध लेखन।
/कविता निर्माण
पाठ14- लोकगीत -
पाठ्य उद्देश्य-
अपनी लोक परम्परा और लोक धरोहर संस्कृति का बोध, संरक्षण ,संवर्धन बोध जागृत करना।
TLM
क्रिया कलाप- दो पारंपरिक लोक गीत तैयार करना , लोक नृत्य तैयार करना। कक्षाओं के बीच अंतर्सदनीय प्रतियोगिता आयोजन।
पाठ15-नौकर-
पाठ्य उद्देश्य-
*स्वावलंबन भाव का विकास।
TLM
क्रिया कलाप - स्वाबलंबन हेतु सूई धागा फटा कपड़े की मरम्मत , बटन लगाओ , अव्यवस्थित चीजों को व्यवस्थित करने के कौशल का विकास। मां का सहयोग रसोई में । मां को चाय बनाकर पिलाना।
पाठ 16- वन के मार्ग में-
पाठ्य उद्देश्य-
*ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, और पारिवारिक रिश्तों के कर्त्तव्य बोध और माधुर्य भाव का ज्ञान।
TLM-क्रिया कलाप- कविता को संवाद में लिखना और अभिनय करना।
पाठ 17-सांस सांस में बांस-
पाठ्य उद्देश्य-
*क्षेत्रीय संसाधनों का बोध और हस्त शिल्प का ज्ञान।
TLM -क्रिया कलाप- कबाड़ से जुगाड़
कक्षा -सात -पुस्तक -बसंत भाग -दो
।Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पाठ्य उद्देश्य- स्वतंत्रता और स्वाभिमान का मूल्य बोध।
स्वर सहित कविता पाठ और अन्तर सदनीय वर्गश:
प्रतियोगिता।
Chapter 2 दादी माँ
उद्देश्य -संस्मरण परिचय , भावनात्मक संवेदनशीलता भाव प्रेषण और स्फुटीकरण ।
TLM
क्रिया कलाप- अपने परिवार के किसी बुजुर्ग पर संस्मरण लेख।
Chapter 3 हिमालय की बेटियां
उद्देश्य -भारत की अमूल्य प्राकृतिक संपदाओं का परिचय ,और संरक्षण दायित्व बोध।
TLM-
क्रिया कलाप - और वन संरक्षण पर कविता संकलन/चार्ट निर्माण/अभिनय।
Chapter 4 कठपुतली
पाठ्य उद्देश्य-
स्वतंत्रता का मूल्य बोध ,लोक नृत्य परिचय।
TLM-
क्रिया कलाप- कठपुतली निर्माण, कठपुतली नृत्य प्रदर्शन। लाइव/वीडियो ।
Chapter 5 मिठाई वाला
पाठ्य उद्देश्य-
-मानवीय संवेदनशीलता , करुणा दया का परिचय, संस्मरण ।
TLM-
क्रिया कलाप-कक्षा में इस तरह की कोई अन्य कथा सुनाना।
Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर-
पाठ्य उद्देश्य-
रक्त के विषय में ज्ञान प्राप्त कर शरीर को स्वस्थ बनाने और रोगों से बचाव का बोध। तथ्यात्मक ज्ञान।
TLM
प्रयोग-अपना डाइट चार्ट बनाना और उसे पालन करने का प्रयास करना। सप्ताह में दो दिन आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का ही टिफिन लाना।
Chapter 7 पापा खो गए
पाठ्य उद्देश्य-
अनजान लोगों से दूरी,और अपनी सुरक्षा के नियम सीखना। अपना पूरा पता याद करना।
TLM-
प्रयोग--कक्षा मे टोलीश: नाटक का अभिनय ।
Chapter 8 शाम एक किसान
पाठ्य उद्देश्य-
प्राकृतिक सौन्दर्य बोध और कविता कहानी में उसका वर्णन करना सीखना।
TLM- बालक को साफा बांधकर दिखाना, अभिनय
क्रिया- तुकांत शब्दों की सहायता से कविता निर्माण।
Chapter 9 चिड़िया की बच्ची
उद्देश्य-मां और मातृभूमि सर्वोपरि भाव बोध।लालच बुरी बला है कहानी में सम्भावित दुष्परिणाम का नैतिक बोध।
TLM- चिड़िया के माध्यम से कक्षा में अभिनय।
Chapter 10 अपूर्व अनुभव
उद्देश्य-सहयोग भावना का विकास
किन्हीं दो जरूरत मंद लोगो की मदद करे, फोटो लें और विवरण लिखें।
TLM- असावधानी हटी दुर्घटना घटी -अभिनय
Chapter 11 रहीम की दोहे-
पाठ्य उद्देश्य-
नैतिक बोधन- सच्ची मित्रता, सहयोगी भाव, सुख दुख में समान भाव ।
TLM- धतूरा, कोई आभूषण, तलवार ,सूई प्रदर्शन और तर्क प्रश्न।
Chapter 12 कंचा -
पाठ्य उद्देश्य-
कल्पना शक्ति और उचित अनुचित बोध।
TLM-क्रिया -अपने अनुभव अभिव्यक्ति। मेरा प्रिय खेल पर निबंध लेखन।
Chapter 13 एक तिनका -
पाठ्य उद्देश्य-
विनम्रता के गुण से परिचय, अकड़ अच्छी नहीं का ज्ञान, आध्यात्मिक बोध।
TLM- क्रिया- कविता का सस्वर पाठ और अभिनय।
Chapter 14 खानपान की बदलती तस्वीर
पाठ्य उद्देश्य-
फास्ट फूड के दुष्परिणाम का बोध और स्वास्थ्य वर्धक भोजन हेतु, हैल्दी फूड हेतु प्रेरित करना। स्वस्थ भारत की परिकल्पना।
TLM-फास्ट फूड प्रदर्शन संवाद चार्ट
Chapter 15 नीलकंठ
पाठ्य उद्देश्य-
संस्मरण से पक्षी प्रेम अनुभूति।
छत पर या पार्क में पंछियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करना।
TLM-मोरपंख से सुंदर क्रिया मयूर नृत्य कहानी अभिनय -पंछी / मछली को दाना डालें। -
Chapter 16 भोर और बरखा-
पाठ्य उद्देश्य-
मीरा परिचय, आध्यात्मिक, आनंद बोध।।
क्रिया -मीरा नाटक देखें और उनके विषय में जानकारी लिखें।
कक्षा में मीरा का भजन सुनाए , कक्षाओं में प्रतियोगिता।
TLM-कृष्ण प्रतिमा चार्ट आदि द्वारा सौन्दर्य बोध
Chapter 17 वीर कुंवर सिंह
पाठ्य उद्देश्य-
1857के क्रांति वीरों का परिचय और स्वाभिमान बोध।
TLM-
क्रिया -1857 के वीरों पर नाटक तैयार करना।
Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिजाज हो गया धनराज
पाठ्य उद्देश्य-
खेलजगत बोध , पिल्लै परिचय।
भारत सरकार से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची बनाना और याद करना।
TLM- हाकी निर्माण मैदान में कहानी और खेल
Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय
पाठ्य उद्देश्य-
- बजट बनाना सीखना।
एक दिन के भोजन का पारिवारिक बजट तैयार करें।
TLM-शादी के कार्ड आदि से मैन्यूकार्ड (भोजन विवरण पत्रक)
Chapter 20 विप्लव गायन -क्रातिकारी भाव बोध।
कविता प्रदर्शन।
TLM- प्रस्तावना संवाद निर्माण/अभिनय
कक्षा- आठवीं-पुस्तक बसंत भाग तीन
Chapter 1 ध्वनि
पाठ्य उद्देश्य-
सामाजिक चेतना का बोध ।
कविता सस्वर पाठ और प्रतियोगिता।
TLM-फूलों का चार्ट निर्माण सौन्दर्य बोध के माध्यम से कविता के प्रति रूचि जाग्र करना।
Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
पाठ्य उद्देश्य-
सामाजिक चेतना ,लघु एवं कुटीर उद्योगों के श्रमिकों संरक्षण और भरण पोषण चेतना का बोध।
TLM-हस्त कला वस्तु निर्माण सजावट के सामान बनाना,दीपक, मोमबत्ती, पोशाक,रूमाल सुन्दर कैरी बैग्स,लघु हाट लगाना
क्रिया- कुटीर उद्योग में निर्मित सामान ही खरीदें।
सड़क पर बैठकर सब्जी फल बेचने वाले से खरीदी करके उसका सहयोग करें।
Chapter 3 बस की यात्रा
उद्देश्य-
कष्ट की घड़ी में भी सकारात्मक
का उद्देश्य।
व्यंग्य विधा से परिचित कराना।
TLM-टूटी सी खिलोना गाड़ी और सवारी कहानी के माध्यम से पाठ से जोड़ना,और अभिव्यक्ति।
क्रिया- कोई व्यंग या यात्रा वृत्तांत लिखना।
Chpter 4 दीवानों की हस्ती
उद्देश्य-
नश्वर संसार में अच्छे कार्यों से अपने निशान छोड़ जाने का बोध।
सामाजिक चेतना ।
TLM-
क्रिया- किसी जरूरत मंद को दैनिक आवश्यक वस्तु देकर मदद करना/ वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रों हेतु समर्पण निधि के लिए प्रेरित कर समर्पण कराना।
Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया
उद्देश्य-चिट्ठी परिचय, महत्व बोध।
TLM-अलग अलग तरह के पत्र संकलन प्रदर्शन।
क्रिया -पोस्ट कार्ड लेखन पत्र प्रेषित कराना।
Chapter 6 भगवान के डाकिये
उद्देश्य-
समरसता के भाव जागृत करना। विश्व बंधुत्व के भाव जगाना।
क्रिया -इसी भाव की कोई अन्य कविता लिखना कर लाना।
TLM-क्रत्रिम बादल, खंजन पंछी , प्रदर्शन कहानी तर्क बोध ।
मुहावरा अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर घर के न देय।
Chapter 7 क्या निराश हुआ जाए
उद्देश्य -सकारात्मक दृष्टिकोण ,सोच का बोध।
बिना स्वार्थ किसी ने किसी का सहयोग किया ऐसी कोई घटना लिखें या अखबर से कट करके चिपकायें और कक्षा में उस घटना की चर्चा करें।
TLM-स्वनिर्मित नाटक" मदद" / सच्चा धर्म" का प्रदर्शन
Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं
उद्देश्य-
जीवन मे हार न मानने और हिम्मत बनाये रखने का बोध । मजबूत व्यक्तित्व निर्माण का उद्देश्य।
TLM-कक्षा में मोटिवेशनल "गोविंद जयसवाल" चार्ट बोध कथा।
क्रिया - लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पर लेख लिखना या किसी बालवीर की कहानी लिखना।
Chapter 9 कबीर की साखियाँ
उद्देश्य-
नैतिक मूल्यों का बोध।
सामाजिक समरसता का बोध।
क्रिया- कक्षा में कबीर के दोहों की प्रतियोगिता।/व्याख्या।
TLM- कबिरा संगत साधु की, है और की ब्याध" - दो तोता और संगति,पर कहानी नैतिक बोध मोनो अभिनय।
Chapter 10 कामचोर-श्रम के महत्व का बोध।
क्रिया-रविवार को अपने कपड़े स्वयं धुलेंगे और प्रेस करें।
मां का हाथ बटायें।
TLMकक्षा में काम कबाड़ से जुगाड क्रिया
Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा
पाठ्य उद्देश्य-
भारत की पहली फिल्म की जानकारी।
क्रिया- कक्षा में दिये गये किसी एक विषय पर संवाद लिखें।
TLM-पेपर कट रील कुछ आदर्श पात्रों के(शिवाजी राणा प्रताप ( चित्र वाइस्कोप प्रदर्शन।और पाठ से जोड़ना ब्लैक एंड व्हाइट मूवी चर्चा।
Chapter 12 सुदामा चरित
पाठ्य उद्देश्य-
प्राचीन कथा बोध और सच्ची मित्रता का ज्ञान।
क्रिया - सुदामा चरित पर टोली अभिनय।
TLM-कृष्ण ,सुदामा ,परात पानी प्रस्तावना के माध्यम से पाठ से जोड़ना और अभिनय।
Chapter 13 जहाँ पहिया हैं
पाठ्य उद्देश्य-
सामाजिक चेतना बोध।
अपने आस पास की किसी ऐसी महिला की कहानी लिखे
जिसने अपने परिश्रम से अपनी पहचान बनाई हो।
TLM- लकड़ी/प्लास्टिक की छोटी साइकल और कहानी की मुख्य पात्र का प्रदर्शन करते हुए कहानी सुनाना
Chapter 14 अकबरी लोटा
पाठ्य उद्देश्य-
प्रत्युत्पन्नमति और वाक्पटुता का बोध।
क्रिया -तेनाली रामा की कोई कहानी पढ़ें और सुनाएं।
TLM- एक लोटा दिखाना मनगढ़ंत हिस्ट्री बनाना कहानी से जोड़ना
Chapter 15 सूरदास के पद
पाठ्य उद्देश्य-
वात्सल्य रस बोध, कृष्ण लीला आनंद अनुभूति।
क्रिया-कृष्ण बाल लीला के पद सुनाना या अभिनय ।
TLM-मटकी मक्खन गोपी यशोदा झांकी प्रदर्शित कर भावार्थ से जोड़ना।
Chapter 16 पानी की कहानी
पाठ्य उद्देश्य-
जलचक्र का कहानी के माध्यम से वैज्ञानिक बोध।
क्रिया- जल चक्र माडल या चार्ट निर्माण और प्रदर्शन।
Chapter 17 बाज और साँप
पाठ्य उद्देश्य-
उद्देश्य-साहसी जीवन जीने की प्रेरणा।
क्रिया- कहानी के संवाद लिखे और अभिनय करें।
T L M- कार्ड बोर्ड का बाज र सांप निर्माण प्रदर्शन। कहानी कथन अभिनय मिमिक्री।
Chapter 18 टोपी-
पाठ्य उद्देश्य-
उद्देश्य-मजबूत इरादे और इच्छा शक्ति बड़ से बड़ चुनोती पार करती है का बोध।लक्ष्य बोध।
क्रिया- असम्भव को सम्भव कर दिखाया ऐसी कोई घटना या समाचार लिखे।
TLM- रंग बिरंगी दोषियों का प्रदर्शन ,गोपी लगाकर गुड़िया और चिड़िया के माध्यम से कहानी कथन।
पुस्तक क्षितिज भाग एक-कक्षा नवम
Chapter 1 – दो बैलों की कथा
पाठ्य उद्देश्य-
*भाषा कौशल का विकास।
*स्वतंत्रता के महत्व का बोध।
*सच्ची मित्रता और संगठन शक्ति का बोध।
* दया ,करुणा, संवेदनशीलता और स्त्री सम्मान की भावना का विकास।
क्रिया -हीरा मोती गाथा पर संवाद लेखन या संवाद ओडियो वीडियो बनाना ।
TLM *हीरा मोती संवाद चार्ट निर्माण के माध्यम से कथा प्रसंग।
Chapter 2 – ल्हासा की ओर
पाठ्य उद्देश्य-
-* यात्रा वृत्तांत विधा से परिचित कराना।
*भाषा कौशल विकास।
*तिब्बती समाज की विशेष बातों से परिचित कराना।
क्रिया- अपनी किसी रोचक यात्रा का सचित्र वर्णन।
TLM- केतली /ठोंकी का प्रदर्शन और यात्रा संस्मरण से योजन।
Chapter 3 – उपभोक्तावाद की संस्कृति
उद्देश्य-
*उपयोगी अनुपयोगी का अंतर समझ कर प्राथमिक वस्तुओं के क्रय पर बल।
*मितव्ययिता के गुण का विकास
* व्यंग्य लेखन विधा का ज्ञान प्राप्त करना।
* लेखक की विशेष भाषा शैली से परिचित कराना।
क्रिया-किन्ही दो विषयों पर विज्ञापन लेखन और विज्ञापन वीडियो बनाना।
TLM-कक्षा में विज्ञापन चार्ट और बस्तुओं के विज्ञापन सम्बोधन उद्घोषन कला का प्रदर्शन।
Chapter 4 – साँवले सपनों की याद
*पक्षी वैज्ञानिक के कार्यो की जानकारी प्रदान करना।
*पंछियों के प्रति संवेदनशील बनाना।
क्रिया- प्रतिदिन छत पर दाना पानी रखना।
TLM-नीलकंठ, मोर पंछी चित्र के माध्यम से प्रस्तावना प्रश्नों के माध्यम से पाठ से जोड़न।
Chapter 5 – नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
*1857की बलिदानी वीरांगना का परिचय।
*बलिदानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जगाना।
*भारत के गौरवशाली इतिहास का बोध।
क्रिया - 1857की अन्य दो वीरांगनाओं की कहानियां लिखना और कक्षा में सुनाना।
TLM- 1857के कुछ क्रांतिकारियों के चित्र प्रदर्शन और पाठ्यवस्तु से जोड़ना।
Chapter 6 – प्रेमचंद के फटे जूते
*महान साहित्यकार के सादा जीवन उच्च विचार जीवन शैली से परिचित कराना।
बालकों में सादा जीवन उच्च विचार की भावना भरने का प्रयास।
क्रिया- विवेकानंद /पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की सादगी और विद्वत्ता पर एक लेख लिखना।
TLM-पूर्वपठित पाठ के क्रिया कलाप संवाद चार्ट में जूतों का स्टीकर जोड़ते हुए पाठ्यवस्तु से जोड़ना
Chapter 7 – मेरे बचपन के दिन
*लेखिका के बचपन की मधुर स्मृतियों से परिचित कराके अपनी स्मृतियों पर लिखने को प्रेरित करना।
* क्रिया - जब मैं पहली बार विद्यालय गया पर संस्मरण लिखे।
TLM-संस्मरण के बीच से दो घटना(नानी और दादी)पर कठपुतली अभिनय द्वारा अभिरूचि जागृत करना।
Chapter 8 – एक कुत्ता और एक मैना
*पशु भी समझदार होते हैं का ज्ञान कराना।
*क्रिया- अपने किसी पालतू पशु की समझदारी पर कलात्मक लेख लिखें।
पुस्तक- क्षितिज भाग- दो ।
कक्षा- दशम
Chapter 1 सूर के पद
*सूर और उनके भ्रमर गीत से परिचित कराना।
* पदो का स्वर गेय आनंद।
*वाक्पटुता के गुण का विकास।
क्रिया- भ्रमर गीत पर लघु नाटिका तैयार करना और वाक्पटुता के अन्य उदाहरण प्रस्तुत करना।
Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद-
*महाकवि तुलसीदास और उनके महान ग्रंथ रामचरितमानस और उनके कृतित्व का ज्ञान कराना, एवं आध्यात्मिक बोध।
*दोहा और चौपाई छंद का ज्ञान।
क्रिया- प्रसंग पर संवाद लेखन और टोलियों मेंअभिनय ।
Chapter 3 सवैया और कवित्त
Chapter 4 आत्मकथ्य
Chapter 5 उत्साह और अट नहीं रही
Chapter 6 यह दंतुरहित मुस्कान और फसल
Chapter 7 छाया मत छूना
Chapter 8 कन्यादान
Comments
Post a Comment