भारत की खोज प्रश्न उत्तर-
पाठ-1.अहमद नगर का किला प्रश्न 1. भारत की अमरता के विषय में नेहरू जी के मन में कौन-से प्रश्न उभरते थे? उत्तर- नेहरू जी भारत की अमरता से पूर्ण रूप से अभिभूत थे। उनके मन में निम्नलिखित प्रश्न उभरते थे- आखिर यह भारत है क्या? अतीत में वह किस विशेषता का प्रतिनिधित्व करता था? उसने अपनी प्राचीन शक्ति को कैसे खो दिया? आज उसके पास ऐसा क्या बचा है, जिसे मज़बूत कहा जा सके तथा आधुनिक विश्व में उसका तालमेल कैसे बैठ सकता है? प्रश्न 2. लेखक ने सिंधु घाटी की सभ्यता मोहनजोदड़ो के विषय में क्या बताया था? उत्तर- लेखक भारत के वर्तमान को समझने के लिए उसके अतीत को जानना चाहता था। इसी दृष्टि से उसने सिंधु घाटी की सभ्यता का अध्ययन किया। उसने इसके विषय में कहा कि पाँच हजार वर्ष पूर्व निर्मित होने वाली यहाँ की सभ्यता पूर्ण विकसित थी तथा यही भारत की आधुनिक सभ्यता का आधार भी थी। यहाँ की संस्कृति एवं सभ्यता सदैव परिवर्तनशील एवं विकासशील रही है। दूसरी संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का संपर्क भी यहाँ की संस्कृति और सभ्यता को हिला नहीं सका। प्रश्न 3. नेहरू जी के अनुसार भारत में आए विदेशी यात्रियों एवं विदेशी साहित्य क...