राम लक्ष्मण परशुराम संवाद mcq

18/9/20

आओ खुद को जांचें ,कितना हमने सीखा?

इनके उत्तर आज शाम को आपको मिलेंगे कमैट में लिख कर बताना कितने उत्तर सही है आपके


 स्वपरीक्षण 

  १. भंजन हारा का अर्थ है-

अ .भागने वाला 

ब.भजन करने वाला 

स.भंज  तोड़ने करने वाला -


२.शंभू का अर्थ है

अ.शिव

 ब.विष्णु 

स.ब्रह्मा

३..शिव के धनुष को तोड़ने वाला आपका ही कोई दास होगा यह कथन है-

 अ.राम का

ब.लक्ष्मण का

स. परशुराम का 

४. यह बात  कही कि शिव के धनुष को तोड़ने वाला मेरे लिए सहस्रबाहु के समान है-

 अ.परशुराम ने 

ब.विश्वामित्र ने

 स.वशिष्ठ ने 

५. हमने बचपन में बहुत से धनुष तोड़े तब तो कोई ऋषि नहीं आया इस धनुष में ऐसा क्या रखा है जो आग बबूला हो रहे हैं यह कथन है -

अ.लक्ष्मण का

ब. राम का 

स.जनक का 

६. तू सोच समझकर नहीं बोलता तू काल के बस हो गया है यह कथन है -

अ.विश्वामित्र का 

ब.जनक का

स. राम का 

द.परशुराम का 

७.हमारे लिए तो सभी धनुष एक समान हैं यह कथन है-

 अ.जनक का

 ब..विश्वामित्र का

 स..लक्ष्मण का 

द.राम का 

८. इस धनुष के टूटने से और न टूटने से आपको क्या लाभ और क्या हानि किसने किससे कहा-


अ.लक्ष्मण ने राम से

 ब.जनक ने विश्वामित्र से 

स.विश्वामित्र ने परशुराम से 

द.लक्ष्मण ने परशुराम से 


९.पुराना धनुष था छूटते ही टूट गया यह किसने किससे कहा -

अ.राम ने परशुराम से 

ब.विश्वामित्र ने लक्ष्मण से 

स.लक्ष्मण ने परशुराम से

 द.परशुराम ने विश्वामित्र से


१०. गाधिसून का अर्थ है-

  अ..विश्वामित्र 

ब.परशुराम

स. जनक

 द..वशिष्ठ 

  ११.  भृगुपति    शब्द प्रयोग किया गया है-

 राम के लिए

 विश्वामित्र के लिए

 परशुराम के लिए 

जनक के लिए 


१२. नृप शब्द का अर्थ है-

  बालक

 राजकुमार

 राजा 

लक्ष्मण

 १३अर्भक शब्द का अर्थ है--

 गर्भस्थ शिशु

 अदरक 

अभ्रक


 १४.खांड अनेकार्थी शब्द है जिसका सही सुमेलित है-

गड्ढा और खारा पानी 

खड्ग और तलवार

खड्ग और खाने की मिठाई


15.अयमय खांड न ऊख मय में अलंकार है -

उपमा 

रूपक 

श्लेष

 यमक

16.लक्ष्मण का स्वभाव है -

विनम्र 

वीर चंचल

 बाचाल और वीर 

17.राम का स्वभाव है-

. विनम्र और शील

 क्रोधी और वीर 

वीर विनम्र औरशील 

18. क्रोध की बढ़ती हुई आग को देखकर राम ने वचन बोले

 शहद के समान-

 शीतल जल के समान

 जलती आग के समान


19. जलती हुई आग को भड़काने के लिए लक्ष्मण के वचन थे- 


 घी के समान

 लकड़ी के सामान

 सामग्री के समान 

पानी के समान 

20.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद लिया गया है 

रामायण से 

रामचरितमानस से

 रघुवंशम से

21=.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद के रचयिता या कवि हैं -

सूरदास

 तुलसीदास 

 कालिदास

 22.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद की भाषा है-

 ब्रज 

अवधी

 बुंदेलखंडी 

हिंदी 

23.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद स्थित है -

सुंदरकांड में

 बालक कांड में 

 अयोध्या कांड में 

23.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद प्रसंग है-

 राम वन गमन का

 सीता स्वयंवर का

 राम लक्ष्मण विद्या ग्रहण का


24.राम लक्ष्मण परशुराम संवाद का छंद है-

दोहा चौपाई 

सवैया 

सोरठा 

छप्पय

 कुंडली 

25. यहां कुमड़े का फल कोई नहीं जो तर्जनी उंगली दिखाने से मुरझा जायेगा यह कथन है-


 राम का

 लक्ष्मण का

 विश्वामित्र का 

26..इहां कुम्हड बतियां कोई नाही में  रस है -

वीर 

रौद्र

 शांत 

27.. ब्राह्मण गाय और असहाय पर वार नहीं करने की प्रथा है -


भृघुकुल की 

रघुकुल की

 जनकपुर की 

 28. यह कोई साधारण बालक नहीं, यह खाने वाली खांड नहीं, यह तो चलाने वाली तलवार है ।मन ही मन किसने सोचा?

जनक ने 

विश्वामित्र ने


 परशुराम ने


29.कोटि कुलिस सम बचन तुम्हारा में अलंकार है -

उपमा

 रूपक 

उत्प्रेक्षा

30" आप के सील स्वभाव से कौन परिचित नहीं-,"

 यह कहा-


 लक्ष्मण ने

 राम ने 

विश्वामित्र ने



आपकी राय , सुझाव और प्रश्नों का कमेंट बॉक्स में स्वागत है ।।






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान