रक्त और हमारा शरीर

 पाठ सारांश

वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक को कॉपी करके सर्च करें चलाएं और देखें।

रक्त और हमारा शरीर .
httpअs://youtu.be/SC1iLALi8Uw

  



प्रश्न उत्तर अभ्यास

 पाठ से

प्रश्न नंबर 1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?

उत्तर

रक्त के बहाव को रोकने के लिए हमें घाव के स्थान को साफ करके  साफ कपड़े की पट्टी बांध देनी चाहिए। जिससे खून को बहने से रोका जा सके। उसके बाद मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।


 प्रश्न नंबर 2. खून को भानुमती का पिटारा क्यों कहा गया है ?

उत्तर -खून को भानुमती का पिटारा इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह विभिन्न आश्चर्यजनक जानकारियों से भरा हुआ है। जो सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर पता चलता है।


प्रश्न नंबर 3 .एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए ?

उत्तर 

एनीमिया से बचने के लिए हमें लौह पदार्थ से युक्त हरी सब्जियां जैसे मेथी, पालक, बथुआ ,चौलाई ,लेनी चाहिए। दूध, दही, मट्ठा ,दाल चावल मौसमी फल, विभिन्न तरह के अनाज आदि पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए, तथा पेट में कीड़े नहीं होने देने चाहिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


प्रश्न नंबर 4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इन स कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर

 जमीन पर नंगे पैर घूमने से पेट में कीड़े हो जाते हैं ।इसके अलावा गंदे हाथों से भोज्य पदार्थ खाने से भी पेट में कीड़े होते हैं ।इसलिए कीड़ों से बचने के लिए हमेशा साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए ,और नंगे पैर जमीन पर नहीं घूमना चाहिए।


 प्रश्न नंबर 5. रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही क्यों कहा जाता है?

उत्तर

 रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर की रोगों से सुरक्षा करते हैं ।श्वेत रुधिर कण रोगाणुओं से लड़ते हैं।  जिस तरह वीर सिपाही लड़ते-लड़ते मर जाते हैं उसी तरह यह भी रोगों से लड़ते-लड़ते नष्ट होते हैं और पुनः बन जाते हैं इसलिए इन्हें वीर सिपाही का नाम दिया गया है।


 प्रश्न नंबर 6 .ब्लड बैंक में रक्तदान करने से क्या लाभ होता है?

उत्तर

 ब्लड बैंक में रक्तदान करने से जरूरत पड़ने पर हमें उसी ब्लड ग्रुप का ब्लड आसानी से प्राप्त हो जाता है ।किसी भी रोगी की जान को बचाया जा सकता है ।समय बर्बाद होने से बचता है। लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ती है।जरूरत पड़ने पर सीधे ब्लड बैंक से जाकर ब्लड लिया जा सकता है,।


 प्रश्न नंबर 7 .सांस लेने पर शुद्ध  हवा से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता है?

उत्तर-

 सांस लेने से जो अक्सीजन हमें प्राप्त होती है, उसे शरीर के कोने कोने में पहुंचाने का काम हीमोग्लोबिन करता है। जो लाल रुधिर कणों में होता है ।इस प्रकार हमारे शरीर में लाल रक्त कण पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं।



पाठ से आगे


1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?

उत्तर-लोहा पदार्थ (आयरन)

2. बिम्बाणु ( प्लेटलेट) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है?

उत्तर- डेंगू।


भाषा की बात

निम्नलिखित शब्दों को वाक्यो  में प्रयोग करें-

बनते बनते, पहुंचते-पहुंचते ,लेते लेते ,करते करते। ठीक -ठीक ,घड़ी -घड़ी ,कहीं-कहीं, घर -घर ,क्या -क्या,।

वाक्य प्रयोग 

1.बात बनते बनते बिगड़ गई।

2.पहुंचते-पहुंचते वह लेट हो चुका था।

3.सामान लेते लेते वह थक गया।

4.वह काम करते-करते बात कर रहा था।

5. ठीक-ठीक उसे पता न था।

6.दिवाली पर घर घर दीपक जलते हैं।

7.वह घड़ी-घड़ी बाद बदलता है।

8.आज कहीं कहीं बारिश हुई है।

9.उसने जीवन में क्या-क्या नहीं झेला।

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करें -

भानुमती का पिटारा

 दस्तक देना।

 धावा बोलना।

 घर करना ।

पीठ ठोकना।

उत्तर 

मुहावरे प्रयोग

1.आश्चर्यजनक ज्ञान के कारण रक्त को भानुमती का पिटारा कहा जाता है।

2. अच्छा भोजन ना करने की स्थिति में बीमारी दस्तक दे देती है।

3. दुश्मन को पता चलता उससे पहले ही सेना ने धावा बोल दिया।

4. कड़वी बातें मन में घर कर जाती हैं।

5. विद्यार्थी के अच्छे प्रदर्शन पर गुरुओं ने पीठ ठोकी।



Comments

Popular posts from this blog

कैदी और कोकिला

नेताजी का चश्मा 10th Hindi

class 7th 8th and 9thसमास अर्थ परिभाषा प्रकार और उदाहरण ,पहचान